फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sunshine brings relief, minimum temperature drops

Rewari News: धूप खिलने से मिली राहत, न्यूनतम तापमान में गिरावट

Thu, 05 Feb 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sunshine brings relief, minimum temperature drops
रेवाड़ी। खेत में लहलाती सरसों की फसल। संवाद
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को सुबह से मौसम साफ बना रहा जिसके चलते दिनभर अच्छी धूप खिली रही। धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली। हालांकि, सुबह के समय सर्दी का असर बना रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान में बदलाव के बीच हवा की गुणवत्ता ने चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 214 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक अगले 15 दिनों में जिले में बारिश की संभावना कम बनी हुई है और मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है।

अधिकांश दिनों में धूप खिली रहेगी। हालांकि, 6, 8, 12 व 13 फरवरी के आसपास आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है जिनकी रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
विभाग ने किसानों और आमजन को मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए खेती-बाड़ी और दैनिक गतिविधियों की योजना बनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed