फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sumitra mukdam become municipal vice president

सुमित्रा मुकदम बनी शहर की नई उपप्रधान

Tue, 24 Nov 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Tue, 24 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से नगरपालिका के उपप्रधान पद को लेकर चल रही उठापटक आखिरकार सोमवार को समाप्त हो गई। वार्ड संख्या एक की महिला पार्षद सुमित्रा देवी मुकदम उपप्रधान बनी।
विज्ञापन


नगरपालिका उपप्रधान के लिये हुए चुनाव में ने वार्ड चार के पार्षद गणेश बागोरिया को छह के मुकाबले बारह मतों से शिकस्त दी। उपप्रधान के चुनाव में शहर के सत्रह वार्डों के पार्षदों के अतिरिक्त विधायक रणधीर सिंह कापडीवास ने भी बैठक में भाग लिया और मतदान भी किया।
विज्ञापन


चुनाव जीतते ही नवनियुक्त उपप्रधान सुमित्रा मुकदम ने कहा कि ये तो केवल सेमीफाइनल था। अब अगली बारी प्रधान प्रेमराव की है। नवनियुक्त उपप्रधान सुमित्रा देवी मुकदम को विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास एवं पूर्व नगरपालिका प्रधान सुदेश बोहरा का समर्थक माना जाता है। इस अवसर पर बावल के एसडीएम जितेंद्र कुमार ने चुनाव की सारी प्रक्रिया का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं चली प्रक्रिया

सुबह लगभग दस बजे बावल के एसडीएम जितेंद्र कुमार, साढ़े दस बजे विधायक और भाजपा नेता रणधीर सिंह कापड़ीवास नगरपालिका परिसर पहुंचे। 11 बजे हाउस की बैठक शुरू हुई। बैठक में एसडीएम जितेंद्र कुमार ने उपप्रधान पद के चुनाव के बारे में जानकारी दी।

सबसे पहले वार्ड तीन के पार्षद कृष्ण दायमा ने उपप्रधान पद के लिये सुमित्रा मुकदम के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसका पूर्व नगरपालिका प्रधान और वार्ड 11 से पार्षद सुदेश बोहरा ने समर्थन किया। इसके बाद नगरपालिका प्रधान प्रेम राव ने गणेश बागोरिया के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन वार्ड संख्या चार के पार्षद और पूर्व उपप्रधान सुंदर लाल प्रजापति ने किया।

 ऐसे में मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। सुमित्रा मुकदम के पक्ष मे बारह मत पड़े जबकि गणेश बागोरिया को केवल छह मतों से ही संतोष करना पड़ा। इसके बाद नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने सुमित्रा मुकदम को नगरपालिका का नया उपप्रधान घोषित कर दिया।

अब अगला नंबर प्रधान का: मुकदम
नगरपालिका की पूर्व प्रधान सुदेश बोहरा और नवनियुक्त प्रधान सुमित्रा मुकदम ने कहा कि उपप्रधान पद पर उनकी जीत सभी साथी पार्षदों की एकजुटता और नगरपालिका प्रधान प्रेमराव की कार्यशैली का परिणाम है।

उपप्रधान पद पर हार के बाद चेयरपर्सन को नैतिकता के आधार पद तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नगरपालिका प्रधान प्रेमराव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा और सभी पार्षदों को एकजुट कर प्रधान को पद से हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

दो माह खाली रहा उपप्रधान का पद
30 सितंबर को पूर्व उपप्रधान दलीप कुमार सैनी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद से ही नगरपालिका उपप्रधान का पद खाली पड़ा हुआ था। ऐसे में शहर में विकास कार्यों की गति पर ब्रेक लगा हुआ था। अब नगरपालिका उपप्रधान सुमित्रा मुकदम के आने से विकास कार्य तेज रफ्तार से होंगे।

वर्जन
मैं अपने जीवन में चार बार चुनाव हारा। लेकि कभी भी निराश नही हुआ। आखिरकार पांचवीं बार में मुझे सफलता मिली। जीवन में कभी भी हार से निराश नहीं होना चाहिए। उपप्रधान पद पर सुमित्रा मुकदम की जीत पार्षदों के उनमें निश्वास की जीत है। शहर के विकास के लिये अब सभी पार्षदों को एकजुट होकर काम करना चाहिए।
रणधीर सिंह कापडीवास, विधायक

पार्षदों मे मुझे नगरपालिका का उपप्रधान चुनकर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसपर मैं खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। ये तो केवल सेमीफाइनल था। फाईनल अभी बाकी है। अब उपप्रधान के बाद अगला नंबर नगरपालिका प्रधान प्रेमराव का है। जल्दी ही सभी पार्षदों को एकजुट कर प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैरूारी की जाएगी।

-सुमित्रा मुकदम, नवनियुक्त उपप्रधान

वोटिंग में सुमित्रा मुकदम को ज्यादा वोट मिले हैं। वे उप प्रधान बन गई हैं। रही बात मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तो यह बात करने वाले पार्षद अपना बहुमत दिखा दे। मैं इमानदारी से काम कर रही हूं। मेरा उद्देश्य कस्बे का विकास कराना है।
-प्रेमराव, चेयरर्सन, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed