{"_id":"6133c2ce8ebc3e0605285dab","slug":"sugar-mills-made-full-payment-to-sugarcane-farmers-in-haryana-dr-banwari-lal-rewari-news-rtk622992810","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में गन्ना किसानों को चीनी मिलों ने किया पूरा भुगतान : डॉ. बनवारी लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में गन्ना किसानों को चीनी मिलों ने किया पूरा भुगतान : डॉ. बनवारी लाल
विज्ञापन
जनसमस्याएं सुनते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा में गन्ना किसानों को उनकी फसल का पूरा भुगतान किया जा चुका है। मिलों द्वारा किसानों को उनकी गन्ने की अदायगी कर दी गई है। उन्होंने शनिवार को बावल में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत संवाददाताओं को जानकारी देते हुए यह बात कही।
सहकारिता मंत्री ने प्रदेश के गन्ना किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार पिछली सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी गई थी। उसी प्रकार आगामी सीजन में भी गन्ना किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने गन्ना किसानों से अपील की है कि वे दूरी बनाकर गन्ने की बुआई करें, ताकि हार्वेस्टर द्वारा गन्ने की फसल की सही कटाई की जा सके। उन्होंने कहा कि हार्वेस्टर से गन्ने की कटिंग करने से खर्च कम आएगा, जिससे किसानों को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि सभी चीनी मिलों के प्रबंध निदेशकों को मिलों के मेंटेनेंस कार्य को 30 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ताकि गन्ने की पेराई के समय कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि नंबर के पहले सप्ताह में सभी शुगर मिलों में क्रशिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा में गन्ने का मूल्य अन्य राज्यों से अधिक
सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा गन्ने का सबसे अधिक दाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी शुगर मिलें अच्छा काम कर रही हैं, जिसके चलते प्रदेश में चीनी का दाम 35-36 रुपये प्रति किलो है। इसी तरह सीरा का दाम भी 1100-1200 प्रति क्विंटल है। इससे मिल को फायदा होगा, जिसका लाभ सीधा किसानों को मिलेगा।
उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही उनके समाधान के संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। लोगों ने बिजली, पानी सहित व अन्य समस्याओं को लेकर मंत्री डॉ. बनवारी लाल को समस्याओं से अवगत कराया।