फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students won 8 medals in inter-college wrestling and judo competitions

Rewari News: अंतरमहाविद्यालय कुश्ती एवं जूडो प्रतियोगिताओं में छात्रों ने 8 मेडल किए हासिल

Sun, 14 Sep 2025 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Students won 8 medals in inter-college wrestling and judo competitions
फोटो : 9जीत हासिल करने पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। बावल में आयोजित अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में केएलपी कॉलेज ने कुल 8 मेडल हासिल किए, जिसमें 5 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल शामिल हैं। गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों में शिक्षा (76 कि.ग्रा), उमाशंकर (65 कि.ग्रा), एवं प्रियांशु (74 कि.ग्रा) फ्रीस्टाइल कैटेगरी में शामिल रहे।
विज्ञापन

गौतम (63 कि.ग्रा) और मौसम (67 कि.ग्रा) ने ग्रीक कॉमन कैटेगरी में गोल्ड हासिल कर कॉलेज का नाम ऊंचा किया। सिल्वर मेडल जीत कर जतिन (60 कि.ग्रा), भरत (74 कि.ग्रा), और मौसम (67 कि.ग्रा) ने नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त राजकीय महाविद्यालय नारनौल में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्र शिवम ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव और बढ़ाया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है, जो पूरे कॉलेज के लिए गौरव की बात है। कॉलेज प्रबंधकारिणी अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता ने भी उन्होंने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामबीर ने बताया कि फ्रीस्टाइल कैटेगरी में गोल्ड जीतने वाली छात्रा शिक्षा ने नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास कर प्रतियोगिता की तैयारी की थी और अब उनका लक्ष्य विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed