फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students took out road safety awareness rally

Rewari News: विद्यार्थियों ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली

Fri, 22 Nov 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 22 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Students took out road safety awareness rally
रेवाड़ी। आईजीयू में रोड सुरक्षा जागरूकता रैली निकालते यूथ रेडक्रॉस इकाई के विद्यार्थी। स्रोत: व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस इकाई की ओर से कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव की अध्यक्षता व यूथ रेड क्रॉस की कोऑर्डिनेटर डॉ. समृद्धि के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। मधुमेह दिन पर शिविर भी लगाया गया।
यूथ रेडक्रॉस काउंसलर पवन कुमार व काउंसलर डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि इस मौसम में बढ़ते कोहरे में थोड़ी सी लापरवाही में दुर्घटना हो जाती है। रैली के माध्यम से युवाओं को वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहन कर बाइक चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने, शराब पी कर गाड़ी न चलाने, ज्यादा तेज गति से गाड़ी न चलाने और रास्ते में कोई दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति मिले तो उसकी मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में रक्तचाप व मधुमेह स्वास्थ्य चेकअप शिविर भी लगाया गया। इसमें डॉक्टर अंकुश, डॉ. रितु मलिक, डॉ. करनजीत कौर ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की। मधुमेह के लक्षण और उससे बचाव के तौर तरीके बताएं। कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव ने यूथ रेडक्रॉस इकाई की ओर से आयोजित गतिविधियों के बारे में बताया गया। बताया गया कि मधुमेह और रक्तचाप के रोगी बढ़ रहे हैं। 40 वर्ष से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को समय-समय पर अपनी जांच करवा कर सही इलाज लेना चाहिए। यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. भारती ने कुलपति प्रोफेसर जेपी यादव व डॉक्टरों की टीम का स्वागत किया। काउंसलर डॉ. रितु चौधरी ने इस कार्यक्रम के सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ. अर्चना यादव, डॉ. मुकेश कुमार डॉ. विकास बत्रा, डॉ. जागीर नगर, डॉ. देवेंद्र, डॉ. सुशांत व यूथ रेड क्रॉस इकाई के सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed