फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students should include Surya Namaskar in their daily routine: Yudhveer

सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें विद्यार्थी : युद्धवीर

Sat, 12 Feb 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students should include Surya Namaskar in their daily routine: Yudhveer
सीडी फाउंडेशन स्कूल में सूर्य नमस्कार करते बच्चे। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर शनिवार को भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति व आयुष विभाग के तत्वावधान में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के जिला प्रभारी व नवसृष्टि योग एवं शोध संस्थान के संस्थापक युद्धवीर ने कहा कि विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार को अपनी दिनचर्या शामिल करना चाहिए। इससे शरीर के साथ ही दिमाग भी चुस्त होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी को अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपने कर्म पर विश्वास करना चाहिए तथा अंधविश्वास व पाखंड से दूर रहकर पुरुषार्थ करना चाहिए। जीवन में सफलता का एक ही मूल मंत्र प्रचंड पुरुषार्थ व संकल्प है। स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र दहिया के सानिध्य में महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान आयुष योग सहायक बहन पिंकी व राजबाला ने सूर्य नमस्कार अभ्यास करवाया। उन्होंने सभी बच्चों से आह्वान किया सभी बच्चों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट का समय अपने शरीर व 30 मिनट का समय राष्ट्र सेवा के कार्य के लिए अवश्य निकालना चाहिए। ताकि एक संस्कारित राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन

उधर, खटावली स्थित सीडी फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन विद्यालय में आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं विद्यालय की ओर से सूर्य नमस्कार आसन करवाया गया। इसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने भाग लिया। आयुष विभाग से योग शिक्षिका पिंकी यादव ने योग एवं सूर्य नमस्कार आसन के लाभ बच्चों के साथ साझा किया। विद्यालय प्राचार्य सीमा यादव ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विद्यालय में अनेकों तरह की गतिविधियां करवाई जाती हैं। इसी क्रम में विद्यालय की ओर से 21 दिन तक सूर्य नमस्कार करवाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रीतम यादव, योग शिक्षक नितिन कुमार, विद्यालय प्रभारी हेमंत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महान समाज सुधारक थे महर्षि दयानंद सरस्वती : प्रीतपाल
कोसली। आर्य समाज परिसर में शनिवार को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती का कार्यक्रम हवन और यज्ञ के साथ किया गया। इस दौरान आर्य समाज (कोसली) के मंत्री प्रीतपाल आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद ने सामाजिक कुरीतियों अंधविश्वासों तथा रूढ़िवादिता जैसी बुराइयों को दूर करने के लिए निर्भय होकर समाज को जागृत करने की अद्भुत सेवा की। महर्षि दयानंद को एक महान समाज सुधारक के रूप में सदा याद किया जाएगा। दयानंद आर्य ने बताया कि महर्षि दयानंद महान चिंतक देशभक्त थे। उन्होंने वेदों की सत्ता को सर्वोपरि माना। उन्होंने बताया कि वास्तव में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नींव महर्षि दयानंद ने डाली थी। इस कारण से अंग्रेजों के इशारे पर उन्हें खाने में जहर दे दिया गया था, जिससे उनका नश्वर शरीर छूट गया था। इस अवसर पर आर्य समाज के सदस्य शिव कुमार आर्य, लीलाराम आर्य, वीरेंद्र आर्य, राज सिंह आर्य, डॉ. अजीत सिंह आर्य, दयानंद आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद

विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार कराते भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी युद्धवीर।

विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार कराते भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी युद्धवीर।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed