फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students got four more days to apply online

ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थियों को चार दिन का और समय मिला

Sat, 04 Sep 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Students got four more days to apply online
सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से यूजी कोर्स की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब विद्यार्थी दाखिले के लिए छह सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए चार दिनों का समय और मिल गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले के 18 राजकीय, एडेड व प्राइवेट कालेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेजों में दाखिले लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 16 अगस्त को आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसकी अंतिम तिथि 26 अगस्त निर्धारित की गई थी। बाद अंतिम तिथि दो सितंबर तक बढ़ाया दी गई थी। अब एक बार फिर से यह तिथि बढ़ाकर छह सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि विद्यार्थियों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह तिथि बढ़ाई गई है। बता दें कि सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड की कक्षा बाहरवीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा था। ऐसे में आवेदनों की संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी। वहीं इस बार विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र दाखिले के लिए अनिवार्य है। आवेदन करते समय अधिकतर विद्यार्थियों के आय प्रमाण पत्र व परिवार पहचान पत्र भरी गई आय का मिलान नहीं होने के कारण आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। वहीं कई विद्यार्थियों का कागजात से परिवार पहचान पत्र में मिलान नहीं हुआ। ऐसे बहुत से विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
- छह सितंबर तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- आठ सितंबर तक कालेजों में आनलाइन माध्यम से प्रमाण पत्रों की जांच होगी।
- 11 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी, जोकि 15 सितंबर तक मान्य रहेगी।
- 11 से 15 सितंबर तक मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
- 17 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी, जोकि 20 सितंबर तक मान्य होगी।
- 17 से 20 सितंबर तक दूसरी मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों को फीस जमा करानी होगी।
- 22 सितंबर को खाली सीटें रहने की स्थिति में ओपन काउंसिलिंग के लिए पोर्टल खोला जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड व दसवीं तथा बारहवीं के प्रमाण पत्र।
- परिवार पहचान पत्र।
- रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (एससी व बीसी वर्ग के छात्रों के लिए)।
- गैप ईयर प्रमाण पत्र (जिनका गैप ईयर है)।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- आय प्रमाण पत्र (छह महीने से ज्यादा पुराना न हो)
- चरित्र प्रमाण पत्र (स्कूल से मिलेगा, जिन्होंने ओपन से बारहवीं की है या जिनका गैप ईयर है वह अपने वार्ड के पार्षद अथवा गांव के सरपंच से बनवा सकते हैं।)
- ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर (वहीं मोबाइल नंबर भरें जो स्थायी हो, क्योंकि कालेज के विभिन्न प्रकार के फार्मों से संबंधित कार्यों के लिए तीनों साल इसी नंबर की जरूरत पड़ेगी)।

- माइग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा बोर्ड को छोड़कर सीबीएसई व अन्य बोर्डों से बारहवीं पास करने वाले छात्रों के लिए)।
- बैंक खाते की पासबुक की फोटोकॉपी आइएफसी कोड सहित (बैंक खाता आधार कार्ड से लिक होना चाहिए, आधार से लिंक नहीं है तो तुरंत करवाएं)।
- कोई विद्यार्थी ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग में आवेदन करता है तो उसे ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र देना होगा।
राजकीय महाविद्यालय कोसली के प्राचार्य सुधीर कुमार यादव ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की यूजी कोर्स के दाखिला प्रक्रिया के शेड्यूल में बदलाव किया है। इस बार बहुत से विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए थे। विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए उच्चतर विभाग ने शेड्यूल में बदलाव किया है। विद्यार्थी अब 6 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed