फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students from 21 colleges shine

Rewari News: 21 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का जलवा

Wed, 05 Nov 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 05 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students from 21 colleges shine
कार्यक्रम में मंच पर खड़े शिक्षक। संवाद - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। केएलपी कॉलेज में आईजीयू मीरपुर के आठवें जोनल यूथ फेस्टिवल का बुधवार को आगाज हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन में 21 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह पहली बार है कि यूनिवर्सिटी ने किसी कॉलेज को ये जिम्मेदारी सौंपी है। युवा महोत्सव के पहले दिन कुल 23 कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिनमें से 19 प्रतिस्पर्धात्मक और 4 गैर-प्रतिस्पर्धात्मक रहे।
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों का आयोजन 6 विभिन्न मंचों पर किया गया जहां 21 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में आईजीयू के कुलपति डॉ. असीम मिगलानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. असीम मिगलानी ने कहा कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस बार हमने जोनल यूथ फेस्टिवल के आयोजन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय इस आयोजन की सफलता के लिए कॉलेज को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। ऐसे युवा उत्सव विद्यार्थियों को बहुत-सी सकारात्मक और मूल्यवान सीखें प्रदान करते हैं। कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आईजीयू मीरपुर विश्वविद्यालय ने इस आयोजन की मेजबानी का अवसर प्रदान किया है। स्टेज–1 पर क्रिएटिव कोरियोग्राफी प्रतियोगिता हुई : स्टेज–1 पर क्रिएटिव कोरियोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी टीमों ने अत्यंत प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने डर जैसे मनोवैज्ञानिक विषयों से लेकर महाभारत में श्रीकृष्ण के उपदेश जैसे आध्यात्मिक प्रसंगों को नृत्य के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। दर्शकों ने सभी प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना की।
फोक ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने लोकसंगीत की अद्भुत प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनियों ने पूरे परिसर को संगीत की लहरों से भर दिया और वातावरण उत्सवमय हो उठा। इसके साथ ही साफा बांधो और फैशन शो ने मंच पर नई ऊर्जा और रंग भर दिए। मंच का संचालन डॉ. अनुराधा दीपक, डॉ. ममता शर्मा, और डॉ. ऋचा शर्मा ने किया।
संगीत और गायन को समर्पित रहा मंच : मंच संख्या 4 संगीत और गायन को समर्पित रहा। यहां क्लासिकल वोकल सोलो, इंस्ट्रुमेंटल सोलो (परकशन व नॉन-परकशन), लाइट वोकल (इंडियन), पंजाबी कविता पाठ और फोक सॉन्ग (रागिनी) प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रस्तुतियों में संगीत के प्रति विद्यार्थियों की गहरी समझ और अभ्यास स्पष्ट झलकता रहा। मंच संख्या 5 पर क्ले मॉडलिंग और कार्टूनिंग की प्रतियोगिताएं हुईं।

प्रतिभागियों ने मिट्टी और रेखाओं के माध्यम से अपनी कल्पनाशक्ति को जीवंत रूप दिया। मंच का संचालन डॉ. मोनिका कुमारी, डॉ. दिव्या बतरा, करुणा, लक्ष्मी, प्राची ने किया। मंच संख्या 7 पर कविता पाठ (हरियाणवी व हिंदी) का आयोजन किया गया। युवा कवियों ने अपनी कविताओं के ज़रिए समाज के विविध रंगों, भावनाओं और सच्चाइयों को बखूबी उकेरा। मंच संचालन डॉ. ए निवेदिता और डॉ. मंदीप शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मंच पर खड़े शिक्षक। संवाद

कार्यक्रम में मंच पर खड़े शिक्षक। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed