फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students' documents will be verified with one click

एक क्लिक से सत्यापित होंगे विद्यार्थियों के दस्तावेज

Mon, 30 Aug 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Students' documents will be verified with one click
दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्रबंधन को राहत देते हुए पोर्टल पर नया विकल्प जोड़ा है। अब दाखिले के दौरान नोडल अधिकारियों को अब फैमिली आईडी को सत्यापित करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस विकल्प पर क्लिक करते ही पता चल जाएगा कि फैमिली आईडी दुरुस्त है या नहीं। फैमिली आईडी के सत्यापन में कॉलेजों को दस्तावेज देखने की जरूरत नहीं रहेगी। फैमिली आईडी ऑटोमेटिक दुरुस्त और अपडेट हो जाएगी। विद्यार्थी द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज की डिटेल और फैमिली आईडी में दी गई डिटेल मैच हो रही है या नहीं, इसका भी मैसेज आ जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेजों में स्नातक के विभिन्न कोर्स में दाखिला को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दो सितंबर तक पूरी की जानी है। 8 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। पहले 26 अगस्त तक आवेदन का मौका विद्यार्थियों के पास था, जिसे बढ़ाकर अब दो सितंबर कर दिया गया है। जिले के 18 सरकारी और गैर-सरकारी कॉलेजों की 9010 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हुई थी। दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के साथ पोर्टल पर आ रहीं तकनीकी खामियों के चलते विद्यार्थियों व कॉलेज प्रबंधन को परेशानियां उठानी पड़ रही थीं। वहीं इस बार विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र दाखिले के लिए अनिवार्य है। आवेदन करते समय अधिकतर विद्यार्थियों के आय प्रमाण पत्र व परिवार पहचान पत्र भरी गई आय का मिलान नहीं होने के कारण आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। वहीं कई विद्यार्थियों का कागजात से परिवार पहचान पत्र में मिलान नहीं हुआ।
विज्ञापन

सरकार के जारी निर्देश के अनुसार विद्यार्थी केवल परिवार पहचान पत्र में भी दो बार एडिट करा सकते हैं। उसके बाद विद्यार्थी एडिट नहीं कर पाए। जिसके चलते बहुत से विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए थे। इसके देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रिया पर बदलाव किया था। अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्रबंधन को राहत देते हुए पोर्टल पर नया विकल्प जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के दौरान विद्यार्थी कर रहे गलतियां
विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के बाद कॉलेजों द्वारा इन आवेदनों की वेरिफिकेशन की जा रही है। वेरिफिकेशन के दौरान आवेदनों में काफी गलतियां मिल रही हैं। विद्यार्थियों को अपना आवेदन ध्यान से भरवाना होगा। साइबर कैफे चालकों की जल्दबाजी और लापरवाही से विद्यार्थी दाखिले से वंचित रह सकते हैं, इसलिए हर पॉइंट को ध्यान से पढ़कर ही भरें। इसके अलावा आवेदन में त्रुटि होने पर विद्यार्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा जा रहा है, जो 48 घंटे से पहले अपडेट करवाना होता है। आवेदन वेरिफिकेशन कमेटी के अनुसार काफी विद्यार्थियों के 12वीं का अनुक्रमांक, जाति प्रमाण पत्र नंबर, परिवार पहचान पत्र, ई-मेल में गलतियां की जा रही हैं।
8 सितंबर को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट
दो सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलेगी तो उसके बाद चार सितंबर तक आवेदनों का सत्यापन होगा। आठ सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद विद्यार्थी 13 सितंबर तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। यदि इससे लेट हुए तो विद्यार्थी मेरिट लिस्ट से बाहर हो जाएंगे। 15 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

राजकीय कॉलेज कोसली के प्राचार्य सुधीर कुमार यादव ने बताया कि सभी विद्यार्थी आवेदन सावधानीपूर्वक करें। पोर्टल सही तरीके से चल रहा है। आवेदन के दौरान अपना एक्टिव नंबर ही रजिस्टर करवाएं, क्योंकि बाद में छात्रवृत्ति से संबंधित मैसेज भी इसी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed