{"_id":"6435a3e5d1591c50b602f669","slug":"students-can-make-career-by-doing-pharmacist-course-rewari-news-c-17-1-120109-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फार्मासिस्ट का कोर्स कर कॅरिअर बना सकते हैं विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फार्मासिस्ट का कोर्स कर कॅरिअर बना सकते हैं विद्यार्थी
Tue, 11 Apr 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्राचार्य प्रदीप यादव
रेवाड़ी। फार्मासिस्ट हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स होते हैं जो रोगियों को डॉक्टर के प्रिस्क्रप्शिन द्वारा दवाइयां उपलब्ध कराते हैं और सलाह देते हैं। फार्मासिस्ट की भूमिका केवल दवा खरीदने और बेचने तक ही सीमित नहीं। वे क्लीनिकल और फार्मास्यूटिकल रिसर्च में भी शामिल होते हैं। इस लाइन में आज के समय काफी ज्यादा रोजगार की संभावनाएं हैं। 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को फार्मसिस्ट की तैयारी करनी चाहिए। इस बारे में जानिए राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल के प्राचार्य प्रदीप यादव की राय :
फार्मसिस्ट कैसे बनें :
12वीं कक्षा के बाद आप इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसमें आप किसी संस्था से डिप्लोमा अथवा बैचलर इन फार्मेसी कोर्स कर सकते हैं।
फार्मसिस्ट बनने के लिए योग्यता :
फार्मसिस्ट बनने के लिए छात्र मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं कक्षा साइंस फेकल्टी में रसायन, भौतिकी और बायोलॉजी में अच्छे अंकों में उत्तीर्ण होना चाहिए। उसके बाद किसी कॉलेज से डिप्लोमा या बैचलर डिग्री करनी चाहिए। साथ ही स्किल भी विकसित करनी चाहिए।
टॉप फार्मेसी कॉलेज : भारत के टॉप फार्मेसी कॉलेजों में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च हैदराबाद, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी, मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेस चंडीगढ़, इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी मुंबई व अन्य कॉलेज शामिल हैं। इनमें एडमिशन लेकर अच्छा कॅरिअर बना सकते हैं।
विज्ञापन
अस्पतालों में जाकर सीखें : इस कोर्स में प्रवेश पाने के लिए अभ्यास बहुत जरूरी है। विद्यार्थी अपने आसपास छोटे-छोटे अस्पतालों या मेडिकलों में जाकर दवाइयों के बारे में ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, क्योंकि डिग्री हासिल करने के बाद आप मेडिकल खोलने का लाइसेंस भी हासिल कर सकते हैं।