{"_id":"625db109e4afe30d4750b5df","slug":"students-and-teachers-learned-self-defense-and-staying-fit-rewari-news-rtk6442598152","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों और शिक्षकों ने सीखे आत्मरक्षा और फिट रहने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों और शिक्षकों ने सीखे आत्मरक्षा और फिट रहने के गुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। स्पोडास स्पोर्ट्स आर्मी ने फिदेड़ी स्थित बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आत्मरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों और शिक्षकों ने आत्मरक्षा के गुर सीखे। इस मौके पर बच्चों को शरीर के कमजोर भागों को मजबूत बनाने और मुसीबत के वक्त सामने वाले के कमजोर अंगों पर वार करके खुद को सुरक्षित बनाने के गुर बताते हुए कसरत करके खुद को फिट रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उक्त संस्था के आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं ताइक्वांडो प्रशिक्षक दीपक प्रजापति ने कहा कि समाज में महिलाओं के विरुद्घ अपराध बढ़ रहे हैं। यौन शोषण एवं छेड़छाड़ के मामले आए दिन सुनने को मिलने लगे हैं। अभिभावक अपनी छोटी बच्चियों एवं बच्चों को बाहर भेजने से कतराते हैं। ऐसे में आत्मरक्षा ही खुद को सुरक्षित बचाने की एकमात्र राह है। उन्होंने कहा कि देश की लड़कियों को आज इतना मजबूत बनाने की जरूरत है कि वे बुरा वक्त आने पर असामाजिक तत्वों पर अकेले ही भारी पड़ें। इस मौके पर संस्था के टीम सदस्य आकाश, धीरज, वैशाली, राहुल, कल्पित प्रजापति और अन्य खेल प्रशिक्षकों ने भी बच्चों को नकारात्मक सोच को छोड़कर खुद पर विश्वास करने की सोच जागृत करने की प्रेरणा दी। कार्यशाला में 250 से अधिक बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया, जबकि 20 शिक्षक भी इससे लाभान्वित हुए।