{"_id":"61880f5a582ff56cbe4609c1","slug":"stuck-works-will-start-drains-and-footpaths-will-be-built-rewari-news-rtk6291798179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटके काम होंगे शुरू, नाले और फुटपाथ बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटके काम होंगे शुरू, नाले और फुटपाथ बनेंगे
विज्ञापन
बाजार में स्थानीय दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण का दृश्य।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। लंबे समय से अटके पड़े मुख्य बाजार के नाले और फुटपाथ का काम अगले सप्ताह से शुरू होगा। बाजार में फुटपाथ बनने से अतिक्रमण पर भी लगाम लग सकेगी।
नगर परिषद की ओर से दीपावली से पूर्व फुटपाथ व नाले का कार्य शुरू करना था। लेकिन व्यापारियों की मांग की कि त्योहार के बाद काम पर कुछ दिनों के लिए रोक लगा दें। पिछले दिनों नगर परिषद ने कई सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की तथा शिलान्यास समारोह भी हो चुका है। इसमें सरकुलर रोड के एक छोर पर अग्रसेन चौक से मुख्य बाजार के बीचों-बीच गुजर रही सड़क सरकुलर रोड के दूसरे छोर झज्जर चौक तक बनाई जाएगी। इस पर करीब 1.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रोड के साथ नालों और फुटपाथ का भी काम होना है।
फुटपाथ बनने के बाद लोगों को होगा काफी फायदा
बाजार में बढ़ता अतिक्रमण शहर की सबसे पुरानी समस्या है। इसको लेकर नप की ओर से अभी तक काफी प्लान बनाए गए थे, लेकिन अभी तक सभी फेल हुए हैं। स्थानीय दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के बाद शहर के मुख्य बाजार का रास्ता 55 फीट से घटकर महज 5 से 7 फीट रह जाता है।
विज्ञापन
3 से 4 फीट की चौड़ाई के होंगे फुटपाथ
नगर परिषद की ओर से अगले सप्ताह फुटपाथ व नाले का काम शुरू किया जाएगा। नगर परिषद की ओर से बाजार के बीच बनाए जाने वाले फुटपाथ की चौड़ाई तीन से चार फीट होगी। बाजार में फुटपाथ अग्रसेन चौक से लेकर रेलवे चौक तक बनाए जाएंगे। फुटपाथ बिल्कुल स्थानीय दुकानों से सटे होने के कारण दुकानदार अपनी हद में रहेंगे तथा काफी हद तक अतिक्रमण पर रोक लगेगी।
दुकानदार करेंगे नप का पूरा सहयोग
- गोकल गेट बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के संरक्षक विवेक धींगरा का कहना है कि नगर परिषद चेयरपर्सन के दिशा निर्देशानुसार बाजार में बनने वाले फुटपाथ और नाले के निर्माण कार्य का हम स्वागत करते हैं। बाजार में फुटपाथ बनने के बाद अतिक्रमण पर काफी हद तक लगाम लगेगी। तथा नगर परिषद के कार्य में स्थानीय दुकानदार पूरा सहयोग करेंगे। स्थानीय व्यापारी फुटपाथ का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नगर परिषद चेयरपर्सन से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेेंगे।
अगले सप्ताह शुरू होगा निर्माण कार्य
नगर परिषद अध्यक्ष पूनम यादव का कहना है कि बाजार में बनने वाले सड़क, फुटपाथ व नाले का कार्य व्यापारियों की मांग के अनुसार दिवाली तक निर्माण कार्य स्थगित किया गया था। फुटपाथ व नाले का निर्माण करने वाले ठेकेदार को इस बारे में आदेश जारी किए जा चुके हैं। निर्माण सिर्फ वहां शुरू होगा जहां बाजार का काम प्रभावित न हो। नाले और फुटपाथ के बनने के बाद शहर के लोगों को बाजार में काफी सहूलियत होगी।