{"_id":"6197eb1ac26fcd0385261045","slug":"strengthen-democracy-by-making-youth-votes-ranjan-rewari-news-rtk6303369193","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा वोट बनवाकर लोकतंत्र को करें मजबूत : रंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा वोट बनवाकर लोकतंत्र को करें मजबूत : रंजन
विज्ञापन
रेवाड़ी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बारे में गुरुग्राम मंडल आयुक्त राजीव रंजन को जानका?
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम मंडल के आयुक्त राजीव रंजन ने युवाओं का आह्वान किया कि लोकतंत्र में मतदाता की अहम भूमिका होती है। ऐसे युवा जिनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है वे अपना वोट अवश्य बनवाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए 18 साल से अधिक आयु के युवा निर्धारित फार्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करवा सकते हैं। वे शुक्रवार को वीसी के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा कर रहे थे।
मंडल आयुक्त ने वीसी के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी यशेंद्र सिंह से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान जो भी कमी आती है उसके बारे में उन्हें व राज्य चुनाव आयोग को अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों के नए वोट बनवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्हें इस बारे में जागरूक किया जाए। इस अभियान के दौरान दावे व आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए वोट बनवाना व मृतक के वोट को वोटर लिस्ट से हटाने के लिए मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेते हुए सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर 30 नवंबर तक उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को अवकाश के दिन 27 व 28 नवंबर को बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। राजीव रंजन ने बताया कि 5 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी यशेंद्र सिंह ने रेवाड़ी में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया व व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान सुचारु रूप से चल रहा है। इस पूरी प्रक्रिया पर प्रशासन व उनकी पैनी नजर है। उन्होंने बताया कि जिले में सभी बीएलओ को फोटोयुक्त पहचान पत्र जारी किए गए हैं। जिले में किसी फार्म की कमी नहीं है। डीसी ने कहा कि आईजीयू मीरपुर में ब्रांड एंबेसडर लगाया हुआ है। बैठक में एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, तहसीलदार कोसली जितेंद्र कुमार, अजय यादव, चुनाव कानूनगो संजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
बावल, कोसली और रेवाड़ी विस क्षेत्र से प्राप्त हुए 3979 फार्म : उपायुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय को 1 से 18 नवंबर तक 3979 फार्म प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि बावल विस क्षेत्र से 995 फार्म नंबर 6, 172 फार्म नंबर 7, 86 फार्म नंबर 8 व 1 फार्म नंबर 8 ए सहित कुल 1254 फार्म मिले हैं। कोसली विस क्षेत्र से 1146 फार्म नंबर 6, 138 फार्म नंबर 7, 140 फार्म नंबर 8 व 10 फार्म नंबर 8 ए सहित कुल 1434 फार्म मिले हैं। रेवाड़ी विस क्षेत्र से 1065 फार्म नंबर 6, 73 फार्म नंबर 7, 136 फार्म नंबर-8 व 17 फार्म नंबर 8-ए सहित कुल 1291 फार्म, प्राप्त हुए हैं।