{"_id":"65f5f9ba54a53681120019a4","slug":"sp-shashank-kumar-sawan-took-charge-rewari-news-c-198-1-rew1003-202164-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एसपी शशांक कुमार सावन ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एसपी शशांक कुमार सावन ने संभाला कार्यभार
Sun, 17 Mar 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। करनाल से स्थानांतरित होकर आए एसपी शशांक कुमार सावन, आईपीएस ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है। डीएसपी बावल नरेंद्र सागवान, डीएसपी कोसली जय सिंह व सभी शाखा इंचार्जों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। लघु सचिवालय पहुंचने पर पुलिस सलामी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यभार संभालते ही उन्होंने डीएसपी बावल नरेंद्र सागवान, डीएसपी कोसली जयसिंह के साथ वार्ता की। जिले की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेकर क्राइम कंट्रोल करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले को अपराध मुक्त करने के प्रयास किए जाएंगे। महिलाओं की सुरक्षा व नशे की रोकथाम प्राथमिकता पर रहेगी।