फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   SP inspected the parade and gave guidelines

Rewari News: परेड का निरीक्षण कर एसपी ने दिए दिशा निर्देश

Mon, 13 Jan 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
SP inspected the parade and gave guidelines
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने परेड के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रबंधकों व जवानों को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और लगन से करने, नाका ड्यूटी पर तैनाती के समय प्रत्येक वाहन की अच्छे से जांच करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस जवानों को कुछ विशेष दिशा निर्देश भी दिए जिससे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पकड़ने में पुलिस को आसानी होगी। थाअनुसंधानकर्ताओं को हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी अनुसंधानकर्ता का कार्य लंबित नहीं होना चाहिए। प्रत्येक फरियादी को समय पर इंसाफ दिलाने में उनकी हर संभव मदद करनी चाहिए। अच्छा कार्य करने वाले प्रत्येक पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा और लापरवाही करने वाले कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल मिलाई जाएगी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, सभी जीरो टॉलरेंस पर नेक नियति, ईमानदारी से काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस लाइन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। जो अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में स्वच्छता एवं साफ सफाई रखने के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी रेवाड़ी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर, सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed