{"_id":"61c230f345b0fe712443e5ab","slug":"sourav-and-nisha-were-first-in-under-20-chess-competition-rewari-news-rtk6334344112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-20 शतरंज प्रतियोगिता में सौरव और निशा रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-20 शतरंज प्रतियोगिता में सौरव और निशा रहे प्रथम
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ऋषि वर्ल्ड स्कूल में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।
- फोटो : Rewari
Link Copied
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा स्थित ऋषि वर्ल्ड स्कूल में 20 व 21 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 व अंडर-20 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस दौरान अंडर-20 शतरंज प्रतियोगिता में सौरव और निशा ने प्रथम स्थान पाया है। प्राचार्य डॉ. बबीता वर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें अंडर-14 वर्ग में 15 और अंडर-20 वर्ग में 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी खिलाड़ियों के बीच 5 राउंड का मैच हुआ। इसमें अंडर-14 आयु वर्ग में अभिमन्यु (राज इंटरनेशनल स्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सागर शर्मा (सैनी पब्लिक स्कूल) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तेजस सैनी और हर्षित (ऋषि वर्ल्ड स्कूल) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में दिव्या ने प्रथम स्थान, कशिश (ऋषि वर्ल्ड स्कूल) ने दूसरा स्थान खुशबू (ऋषि वर्ल्ड स्कूल) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-20 आयु वर्ग में सौरव (राज इंटरनेशनल स्कूल) ने प्रथम स्थान, जतिन ( सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुड़ियानी) ने दूसरा स्थान, माधव, (राज इंटरनेशनल स्कूल) तीसरा स्थान। लड़कियों में निशा और कोमल (ऋषि वर्ल्ड स्कूल) प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही, गुंजन (दिल्ली पब्लिक स्कूल) तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य ने बताया कि 25-26 दिसंबर को मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल फरीदाबाद में होने वाली हरियाणा राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी रेवाड़ी टीम से भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।