फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Smuggler and supplier arrested with smack

Rewari News: स्मैक के साथ तस्कर और सप्लायर गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Smuggler and supplier arrested with smack
आरोपी धर्मबीर उर्फ मोटा व इंद्रजीत उर्फ चुर्री। स्रोत : पुलिस
धारूहेड़ा। सीआईए धारूहेड़ा ने 7 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गांव ढालियावास निवासी धर्मबीर उर्फ मोटा और सप्लायर गांव ढालियावास निवासी इंद्रजीत उर्फ चुर्री को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा ने बताया कि 20 फरवरी को उप निरीक्षक कृष्ण कुमार टीम के साथ राजेश पायलट चौक पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि धर्मबीर उर्फ मोटा स्मैक बेचता है।
विज्ञापन

वह ढालियावास स्कूल के पास खाली प्लॉट की दीवार पर बैठकर स्मैक बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापा डालकर तस्कर धर्मबीर उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया। राजपत्रित अधिकारी एक्साइज अधिकारी नरेश चौधरी के समक्ष तलाशी के दौरान युवक से मिली पॉलीथिन के अन्दर 7 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर तस्कर आरोपी से गहनता से पूछताछ के आधार पर आगामी विवेचना इकाई द्वारा इंद्रजीत उर्फ चुर्री को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed