फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Six heads were broken in a fight between two dogs

दो कुत्तों की लड़ाई में फूटे छह के सिर, दोनों पक्षों ने कराये एफआईआर

Fri, 20 May 2022 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Six heads were broken in a fight between two dogs
दो कुत्तों की लड़ाई में दो परिवारों के छह लोगों के सिर फूटे गए। पुलिस में दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों परिवारों के बीच जमकर लाठी डंडे व ईंट-पत्थर चले।
विज्ञापन

बताया जाता है औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के सोहना रोड पर वार्ड नंबर-9 में रहने वाले यादराम और सुंदर के मकान आसपास ही हैं। दोनों परिवार कुत्ते पाले हुए हैं। 18 मई की रात सुंदर अपने कुत्ते को घुमाने लेकर गया था। इस दौरान पड़ोसी के कुत्ते के साथ उनके कुत्ते की लड़ाई हो गई। इस लड़ाई में पड़ोसी यादराम भी कूद पड़े और सुंदर के कुत्ते को लाठी से पीटा जिसके बाद विवाद और कहासुनी अधिक हो गई। बाद में समझौता भी हो गया। लेकिन अगले दिन वीरवार की रात सुंदर का बेटा बंटी कुत्ते को घुमाकर लौटने लगा तो यादराम का कुत्ता भौंकने लगा। दोनों कुत्तों की फिर लड़ाई हो गई। बंटी ने यादराम के कुत्ते को डंडा मार दिया। इस बार बात इतनी बढ़ी की दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन

बंटी के परिवार ने यादराम और उसकी पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा तो यादराम के परिवार ने घर की छत से ईंट बरसाते हुए सुंदर के परिवार के 5 लोगों के सिर फोड़ दिए। मामला थाने तक पहुंचा। मामले में सेक्टर-6 थाना पुलिस ने सुंदर की शिकायत पर यादराम, मनोज, मुकेश, भजनलाल की पत्नी के खिलाफ मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया है। हमले में सुंदर के अलावा बंटी, मनोज, पुत्रवधू माला और बेबी को भी चोटें आई हैं। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष से यादराम के बेटे नवीन की शिकायत पर बंटी, सुंदर, मनोज व प्रेम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस हमले में यादराम और उनकी पत्नी संतरा को चोटें आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed