{"_id":"627c02ce0ba54a3ade7d649d","slug":"sikar-rewari-sainik-express-will-run-regularly-from-today-rewari-news-rtk6463694184","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीकर-रेवाड़ी सैनिक एक्सप्रेस का आज शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीकर-रेवाड़ी सैनिक एक्सप्रेस का आज शुभारंभ
विज्ञापन
रेवाड़ी। नियमित की गई सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 12 मई को सीकर स्टेशन से होगा। अबतक इस ट्रेन का संचालन दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर के बीच त्री-साप्ताहिक किया जा रहा था। 12 मई से यह नियमित दिल्ली स्टेशन तक जाएगी। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इसका शुभारंभ करेंगे।
सैनिक एक्सप्रेस का शुभारंभ पर सीकर स्टेशन पर सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक उपस्थित रहेंगे। गाड़ी संख्या 04022 सीकर- रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेल सेवा 12 मई को सीकर से शाम सात बजे रवाना होकर रात 11 बजकर आठ मिनट पर डहीना-जैनाबाद, 11 बजकर 27 मिनट पर रेवाड़ी स्टेशन व रात्रि एक बजकर 15 मिनट पर दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी।
13 मई से यह होगा ट्रेन का समय:
सैनिक एक्सप्रेस 14022 13 मई को जयपुर से प्रतिदिन शाम आठ बज कर 40 मिनट पर रवाना होकर तड़के तीन बजकर 57 मिनट पर रेवाड़ी व अगले दिन सुबह छह बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या-14021 दिल्ली से प्रतिदिन रात 11:30 बजे रवाना होकर रात्रि एक बजकर 10 मिनट पर रेवाड़ी व अगले दिन आठ बजकर 20 मिनट पर जयपुर स्टेशन पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव ढेहर का बालाजी, चौमू सामोद, गोविदगढ़ मलिकपुर, रींगस, पलसाना, सीकर, नवलगढ़, डूंडलोद मुकुंदगढ़, झुंझुनू, रतन शहर, चिडावा, सूरजगढ़, लोहारू, महेंद्रगढ़, कनीना खास, डहीना जैनाबाद, रेवाड़ी, पटौदी रोड गुरुग्राम, दिल्ली कैंट व दिल्ली सराय रोहिल्ला में रहेगा।
विज्ञापन
कई ट्रेनों के समय बदलेंगे
सैनिक एक्सप्रेस के नियमित होने के बाद कई ट्रेनों के कुछ स्टेशनों पर आगमन व प्रस्थान के समय में भी बदलाव होगा। गाड़ी संख्या 12464 जोधपुर-बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला संपर्क क्रांति दिल्ली कैंट स्टेशन पर पांच बजकर पांच मिनट के स्थान पर पांच बजकर 19 मिनट व दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर पांच बज कर 35 मिनट की बजाय पांच बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या- 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय सुपरफास्ट गुरुग्राम स्टेशन पर पांच बजकर छह मिनट की बजाय पांच बज कर 11 मिनट पर, दिल्ली कैंट पांच बजकर 37 मिनट पर व दिल्ली सराय रोहिल्ला छह बजकर पांच मिनट पर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या-19727 सीकर-रेवाड़ी एक्सप्रेस में रेवाड़ी स्टेशन पर एक बजकर 45 मिनट की बजाय दो बजकर पांच मिनट पर पहुंचेगी।
सांसद दिखायेंगे हरी झंडी
कोसली। कोसली क्षेत्र के लोगों को दिल्ली के लिए सीधी सवारी गाड़ी मिली है। 12 मई को सुबह 11 बजे रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा ट्रेन को कोसली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मण्डल के अधिकारियों ने कोसली स्टेशन पर भेजे पत्र के माध्यम से बताया कि गाड़ी संख्या 04734 श्रीगगांनगर रेवाड़ी पेसेंजर व गाड़ी संख्या 54416रेवाड़ी दिल्ली का गाड़ी संख्या 04436मेरठ रेवाड़ी पैेसेंजर व गाड़ी संख्या 04733श्री गंगा नगर पैसेंजर का विलय कर दिया गया है। अब क्षेत्र के लोगों को सिधी दिल्ली के लिए सवारी गाड़ी उपलब्ध होगी।