फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shri Ram slew Tadaka and set out for Janakpuri.

Rewari News: श्रीराम ने किया ताड़का का वध, जनकपुरी के लिए हुए रवाना

Mon, 12 Oct 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram slew Tadaka and set out for Janakpuri.
रामलीला के तीसरे का हो रहा मंचन। स्रोत : संस्था
धारूहेड़ा। लाला मनीराम बाग में श्री राम रामलीला क्लब धारूहेड़ा की ओर से चल रही रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम की ओर से ताड़का का वध करने, राम-लक्ष्मण के जनकपुरी प्रस्थान करने के प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला में दिखाया गया कि महर्षि विश्वामित्र भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ वन में लेकर जाते हैं, जहां ताड़का का आतंक फैला था। ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीराम ताड़का का संहार करते हैं। इस दृश्य को देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

महर्षि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुरी के लिए प्रस्थान करते हैं, जहां राजा जनक की ओर से सीता स्वयंवर का आयोजन किया जा रहा था। गंगा घाट पर पंडों ने रघुवंश की वंशावली से सभी को परिचित करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताड़का की भूमिका में राहुल जोशी, श्रीराम की भूमिका में लक्ष्मण प्रजापत, लक्ष्मण की भूमिका में मोंटी और महर्षि विश्वामित्र का किरदार प्रकाश प्रजापत ने निभाया।

रामलीला के तीसरे का हो रहा मंचन। स्रोत : संस्था

रामलीला के तीसरे का हो रहा मंचन। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed