{"_id":"5debed9a8ebc3e1ba715a63f","slug":"shoroom-inderd-3-badmash-loot-rewari-news-rtk5313150107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोरूम में घुसे 3 बदमाश, ज्वेलर पर चाकू से हमला कर गहने लूटकर हो गए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोरूम में घुसे 3 बदमाश, ज्वेलर पर चाकू से हमला कर गहने लूटकर हो गए फरार
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
वारदात के बाद ज्वेलर की दुकान में जांच करते हुए।
- फोटो : Rewari
Link Copied
भाड़ावास गेट पुलिस चौकी से महज डेढ़ सौ मीटर दूर रामसरोवर मोहल्ला में एक ज्वेलर्स पर शनिवार शाम को आए हथियारबंद तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर आभूषण लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जाते-जाते बदमाशों ने फायरिंग भी की। शहर के बीच बाजार हुई वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी है। शहर थाना पुलिस के अलावा सीआईए टीमें बदमाशों को पकड़ने में लगी हुई है। बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पुरानी सब्जी मंडी के निकट जिंदल ज्वैलर्स शोरूम पर शनिवार की शाम करीब साढे़ 6 बजे तीन बदमाश पहुंचे। दो बदमाश शोरूम के अंदर दाखिल हुए और एक बदमाश पहरेदार बनकर बाहर खड़ा रहा। बदमाशों ने अंदर प्रवेश से पहले बाहर लगे शीशे को तोड़ा और प्रवेश करते ही संचालक पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। बाद में काउंटर पर रखी आभूषण से भरी ट्रे को अपने कब्जे में लिया। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्रित होने लगे तो बदमाश हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश पैदल ही आए थे। भाड़ावास गेट पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। काफी देर बाद सबसे पहले सीआईए रेवाड़ी की टीम और उसके बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।