फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   shamsher win bar association election

बार की चौधर शमेशर को

Sat, 05 Dec 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 05 Dec 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
लगातार चार बार प्रधान रहे रवींद्र यादव को पटकनी देते हुए शमशेर सिंह यादव ने बार की चौधर पर अपने नाम कर ली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रवींद्र यादव को 184 मतों से हराया।
विज्ञापन


शमेशर सिंह को 525 मत, रवींद्र यादव को 341 और तीसरे नंबर पर रहे दिनेश को 144 वोट मिले। समर्थकों ने शमशेर के बार चौधरी चुने जाने पर खुशी जताई।

चुनाव अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए वोटिंग शुरू हुई और दोपहर बाद 3 बजे तक चली। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हुई।
विज्ञापन


रिजल्ट घोषित होते ही शमशेर सिंह के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं रवींद्र यादव एक बार फिर उपप्रधान चुने गए। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी हेमलता गुप्ता को 42 मतों से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव पद के लिए दिनेश कुमार ने नरेंद्र राव को 95 मतों से हराया। संयुक्त सचिव पद के लिए सुनीता कुमारी ने दीपक शर्मा को 207 मतों से पराजित किया।

कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण चुने गए। उन्होंने 255 मतों से जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर 368 मतों के साथ विशाल यादव रहे। परिणाम जारी करने के समय प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही।


समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता

बार एसोसिएशन के चुने गए प्रधान शमशेर सिंह यादव का कहना है कि उनकी प्राथमिकता वकीलों के हितों के लिए काम करने की होगी। नए वकीलों के लिए चैंबर्स की मांग सरकार के समक्ष रखी जाएगी। इसके साथ ही पार्किंग को पक्का कराने के लिए प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। वकीलों पर किसी भी प्रकार की ज्यादती नहीं होने दी जाएगी।

किसको कितने मिले मत:
प्रधान पद के लिए
1. शमेशर यादव    525
2. रवींद्र यादव    341
3. दिनेश सिंह    144

उपप्रधान पद के लिए
1. रवींद्र यादव    290
2. हेमलता गुप्ता    248
3. राजबीर यादव    230
4. दीपक यादव    229

सचिव पद के लिए
1. दिनेश कुमार    546
2. नरेंद्र राव    451

संयुक्त सचिव पद के लिए
1. सुनीता कुमारी    601
2. दीपक शर्मा    394

कोषाध्यक्ष पद के लिए
1. गोपाल कृष्ण    623
2. विशाल यादव    368

कुल मतदाता:    1108
मत पड़े:        1011
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed