फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Seven days ban imopsed on four doctors

चार चिकित्सकों के प्रैक्टिस करने पर लगाया सात दिन का प्रतिबंध

Thu, 26 Aug 2021 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Seven days ban imopsed on four doctors
हरियाणा मेडिकल काउंसिल(एचएमसी) ने शहर के चार चिकित्सकों पर सात दिन के लिए प्रैक्टिस करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अर्थात ये चिकित्सक इस दौरान उपचार नहीं कर पाएंगे। मामला एक विज्ञापन में दिए तथ्यों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। एचएमसी पंचकूला की ओर से 25 अगस्त को जारी पत्र में बताया गया है कि शहर के सर्कुलर रोड स्थित एक निजी अस्पताल क संचालक सहित तीन चिकित्सकों के खिलाफ कर्ण सिंह पूनिया, डॉ. अभय कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार व डॉ. सुप्रतिक्ष यादव की ओर से शिकायत की गई थी। बता दें कि डॉ. कर्ण सिंह पूनिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) के हरियाणा राज्य प्रधान हैं। पत्र में कहा गया है कि चार अप्रैल 2021 को डॉ. कर्ण सिंह पूनिया व 13 अप्रैल 2021 को अन्य शिकायतकर्ता चिकित्सकों की ओर से शिकायत दी गई थी। पांच अगस्त 2021 को एचएमसी की जनरल बॉडी बैठक में इस पर चर्चा की गई। इसमें पाया गया कि नियमों की अवहेलना एक ही अस्पताल के तीन आरोपी चिकित्सकों ने की है। ऐसे में तीनों चिकित्सकों की प्रैक्टिस पर 25 अगस्त से सात दिन के लिए प्रतिबंध लगाया जाता है। वहीं एक अन्य अस्पताल के चिकित्सक की शिकायत देशबंधु नाम के व्यक्ति ने की थी। ऐसे में एचएमसी ने इस चिकित्सक को भी नियमों की अवहेलना का दोषी पाया है और 25 से अगले सात दिनों के लिए प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं इन चारों चिकित्सकों को इस दौरान अपना एचएमसी पंजीकरण पत्र भी काउंसिल के पास जमा कराना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन को लेकर प्रदेश के आईएमए प्रधान व शहर के तीन चिकित्सकों की ओर से शिकायत दी गई थी। एचएमसी के फैसले के तहत अब तीनों चिकित्सक सात दिन के लिए प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। इसमें एक विज्ञापन को लेकर कुछ शिकायत थी। -डॉ. पवन गोयल, प्रधान आईएमए रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed