{"_id":"61350bd58ebc3e744630d9b4","slug":"sector-residents-started-a-sit-in-on-the-plight-of-the-parks-rewari-news-rtk623057865","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों की बदहाली के विरोध में सेक्टरवासियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों की बदहाली के विरोध में सेक्टरवासियों ने दिया धरना
विज्ञापन
पार्क की बदहाली को लेकर नगर परिषद के विरोध में नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। अमर उजाला अखबार शहर के लोगों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाता आया है। पिछले सप्ताह अभियान चलाया कर शहर के पार्कों की बदहाली के समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किए गए थे। खबर का प्रकाशन होने के बाद शहर के लोगों में जागरूकता आई है। शहर के लोगों ने जवाहर लाल नेहरू पार्क की बदहाली को लेकर रविवार सुबह पार्क में प्रदर्शन किया।
शहर के लोगों का कहना है कि शहर के पार्क पूरी तरह से बदहाल हो चुके हैं। पार्क में फैली गंदगी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जवाहर लाल नेहरू पार्क की बदहाली को लेकर कुछ दिन पहले नगर परिषद के अधिकारियों से मुलाकात कर समाधान करने की मांग की गयी थी। लेकिन अभी नगर परिषद द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पार्क में नगर परिषद द्वारा न तो माली लगाया गया है, न ही सफाई कर्मचारी। सेक्टर वासियों ने महेंद्र छाबड़ा व केके भगत के नेतृत्व में रविवार की सुबह नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। महेंद्र छाबड़ा ने बताया कि पार्क में आरंभ हुआ यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक नगर परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं की जाती। उन्होंने बताया कि पार्क में सैकड़ों की संख्या में लोग सैर करने के लिए आते हैं। लेकिन शहर के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू पार्क की रखरखाव के अभाव में हालत दयनीय हो चुकी है। पार्कों में उचित व्यवस्था न होने के कारण यहां आने-जाने लोगों को असुविधा हो रही है। लोगों की सुविधा के लिए पार्क बनाए गए थे, ताकि बुजुर्ग पार्कों में टहल सकें तो बच्चे यहां पर खेल सकें। पार्क की व्यवस्था इस कदर खराब है कि पार्क भी नहीं कहा जा सकता। यहां पर सफाई के नाम पर कोई भी कर्मचारी नहीं आता, जिससे गंदगी का अंबार लगा रहता है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को जगाने के लिए सोमवार को सेक्टर के लोग अपने कंधे पर काला बिल्ला लगाकर सैर करेंगे। इस अवसर पर एडवोकेट बृजभूषण, एडवोकेट दिनेश राव, कटला बाजार के प्रधान रामचंद्र, तुलसीराम, सुनीता, दिनेश बतरा, पवन सोनी व जय सिंह आदि मौजूद थे।
नप की चेयरपर्सन पूनम यादव ने कहा कि पार्कों में बदहाली की समस्या को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किया हुआ है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा। पार्कों की साफ-सफाई व अन्य कार्य कराए जाऐंगे।