फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sdm's brother attacked with rods and sticks

एसडीएम के भाई पर सरिये और डंडों से हमला

Sat, 02 Oct 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
sdm's brother attacked with rods and sticks
रेवाड़ी। गांव मनेठी निवासी संजय यादव पर शुक्रवार की रात को पाली फाटक के निकट कार सवार चार-पांच युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार में भी सरियों व डंडों से जम कर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना कुंड चौकी पुलिस को दी, लेकिन त्वरित कार्रवाई न होने के कारण आरोपी भागने में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है कि जाम खुलवाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ।
विज्ञापन

बताते चले कि संजय यादव के भाई सतीश यादव गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके के एसडीएम हैं। संजय शुक्रवार की रात कार में रेवाड़ी से घर जा रहे थे। पाली फाटक पर पुल का निर्माण कार्य चलने के कारण जाम लगा हुआ था। इस पर संजय कार से नीचे उतरकर जाम खुलवाने लगे। वाहनों को जाम से निकालने के दौरान कुछ युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। युवक उस समय वहां से चले गए। संजय यादव जाम से निकल कर आगे बढ़े तो उन्हीं कार सवार युवकों ने रास्ता रोक लिया तथा सरियों व डंडों से हमला कर दिया। हमले में संजय को भी चोटें लग गई। हमलावरों ने उनकी कार में भी जम कर तोड़फोड़ की और वहां से फरार हो गए। संजय यादव ने तुरंत ही घटना की जानकारी कुंड चौकी पुलिस को दी। इसके बावजूद हमलावरों को पकड़ा नहीं जा सका। संजय यादव ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। हमलावर जिस कार से आए थे वह गांव बासदूदा के रहने वाले की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed