फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Scorching heat, there is no hope of getting relief

झुलसा रही गर्मी, राहत मिलने के आसार नहीं

Tue, 06 Jul 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Scorching heat, there is no hope of getting relief
रेवाड़ी। पिछले करीब चार दिनों से पीतल नगरी के लोगों को गर्मी ने झुलसा दिया है। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के साथ-साथ न्यूनतम भी 28.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने लगा है। न्यूनतम तापमान बढ़ने पर लोगों को सुबह और शाम के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए लोगों ने एसी और कूलरों की गति बढ़ा दी है। ऐसे हालात में बिजली की खपत बढ़ने पर शहर के कई इलाकों में वोल्टेज कम आने से पर कूलर और पंखे भी जवाब देने लगे हैं। हालात ऐसे हैं की बिजली गुल होते ही शरीर पसीने से तरबतर हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने अभी अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह का रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

दिनभर चलने वाली गर्म हवा ने किसानों के साथ-साथ दुकानदारों के कामकाज को भी प्रभावित कर रखा है। बारिश न होने और गर्मी बढ़ने के कारण फसलें झुलसने लगी हैं। दूसरी ओर तेज धूप से बचने के लिए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में दिन भर बाजार भी सूने रहने लगे हैं। बाजारों में ग्राहक न पहुंचने पर दुकानदार दिन भर खाली बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन झेलनी पड़ेगी गर्मी
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. जेएस यादव ने बताया कि अभी कई दिनों तक गर्मी झेलनी पड़ सकती है। अगले कई दिनों अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed