फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Schools not interested in giving information to U-DISE

यू-डाइज के तहत सूचनाएं देने में स्कूलों की नहीं दिख रही ज्यादा रूची

Sat, 11 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Schools not interested in giving information to U-DISE
रेवाड़ी। जिला परियोजना संयोजक (डीपीसी) समग्र शिक्षा कार्यालय की ओर से एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (यू-डाइज) के तहत जिले के सभी स्कूलों से सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं, लेकिन अधिकतर स्कूल सूचनाएं देने में रुचि नहीं ले रहे हैं। शनिवार तक जिले के 645 सरकारी और 308 निजी स्कूलों में से महज 403 स्कूलों ने ही अपनी सूचनाएं अपडेट की हैं। वहीं 167 स्कूलों की ओर से सूचनाएं अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जिला परियोजना संयोजक (डीपीसी) समग्र शिक्षा कार्यालय के माध्यम से स्कूलों की सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। यू-डाइज में प्रत्येक स्कूल से इंफ्रास्ट्रक्चर, विद्यार्थियों से संबंधित डाटा, परीक्षा परिणाम संबंधित सूचनाएं भरी जा रही हैं। यू-डाइज प्रपत्र के प्रथम भाग में पहले से ही सूचनाएं भरी होती हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर अपडेट किया जा सकता है। वहीं यू-डाइज प्रपत्र के द्वितीय भाग में विद्यालय की प्रत्येक स्तर की सूचनाएं भरी जाती हैं। इसके आधार पर ही राजकीय विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं के लिए बजट जारी होता है।
विज्ञापन

यू-डाइज के तहत स्कूलों को 30 जून तक संबंधित पोर्टल पर सूचनाएं भरनी होंगी। पहले दस जून तक स्कूलों से सूचनाएं एकत्रित करने का समय दिया गया था। स्कूलों द्वारा भरी हुई सूचनाओं की खंड स्तर पर तकनीकी अधिकारी जांच करेंगे। सूचनाएं सही पाए जाने पर जिलास्तर पर भेजेंगे। वहीं जिलास्तर पर कंप्यूटर प्रोग्रामर द्वारा सूचनाओं की जांच करने के पश्चात उसे मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

:
स्कूलों को संबंधित सूचनाएं जल्द भरने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उन्हें जांच करने के बाद उसे समय से मुख्यालय भेजा जा सके।-अजय यादव, सहायक परियोजना संयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed