{"_id":"61bce1bef6c1ba43c66f9c35","slug":"school-timings-will-change-from-monday-now-children-will-study-from-10-30-am-to-2-pm-rewari-news-rtk633044433","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से बदल जाएगा स्कूल का समय, अब 10.30 बजे से दो बजे तक पढ़ेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से बदल जाएगा स्कूल का समय, अब 10.30 बजे से दो बजे तक पढ़ेंगे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। बढ़ते ठंड को देखते हुए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने बच्चों के स्कूल समय में परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन सोमवार से लागू होगा। इसमें बच्चों को ठंड से राहत देने का समय निर्धारित किया गया है। सोमवार से बच्चे 10:30 बजे से लेकर दो बजे तक ही स्कूल में पढ़ेंगे। शिक्षकों को स्कूलों में सुबह आधे घंटे पहले पहुंचना होगा तथा आधे घंटे बाद ही स्कूल छोड़ना होगा। अभी स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह नौ से दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच चल रहे हैं। पहले एक दिसंबर से स्कूलों में सर्दी के चलते समय में बदलाव होता था। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से समय में बदलाव को लेकर शुक्रवार को सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से एक दिसंबर को पूरी क्षमता से स्कूलों को खोलने के साथ ही समय में भी बदलाव करने का प्लान बनाया गया था, लेकिन देश में अचानक हुई कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण शिक्षा विभाग ने अपने पैर पीछे खींच लिए थे। इसके चलते एक दिसंबर से स्कूलों के समय में भी बदलाव नहीं हो पाया था। वहीं शिक्षक संगठनों और अभिभावकों की ओर से लगातार स्कूलों के समय में बदलाव करने की मांग की जा रही थी, उसके चलते अब विभाग की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।
स्कूलों में विद्यार्थियों को मिड-डे मील के तहत दिया जाने वाला सूखा राशन पूर्व की भांति वितरित किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थी जो आनलाइन शिक्षा से जुड़े रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। उनके लिए यह सुविधा भी जारी रहेगी। विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं रहेगी। इस बारे में विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं बनाया जाएगा। वहीं ऐसे सभी विद्यार्थी जो विद्यालय में आकर ऑफलाइन कक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं उनके माता-पिता या अभिभावक अपने इस निर्णय के बारे विद्यालय को लिखित रूप से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
कोट
शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। सोमवार से स्कूल पूर्व की भांति 50 प्रतिशत क्षमता के साथ बदले हुए समय पर खुलेंगे। शिक्षकों को आधा घंटा पहले आना और स्कूल खत्म होने के आधा घंटा बाद ही जाना होगा। इसके लिए बीईओ के माध्यम से स्कूल के मुखिया को निर्देश जारी कर दिए हैं।
- डॉ. खुशीराम यादव, उप जिला शिक्षा अधिकारी