फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   salesman accused of manure scam suspended

खाद बेचकर राशि डकारने के मामले में सेल्समैन निलंबित, प्रबंधक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश

Tue, 21 Jul 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
salesman accused of manure scam suspended
कोसली कॉपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के सेल्समैन द्वारा करीब 48 लाख रुपये का खाद बेचकर राशि को डकारने के मामले में मंगलवार को सेल्समैैन को सस्पेंड कर दिया है तथा प्रबंधक व सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की उच्च अधिकारियों को सिफारिश कर दी गई है। अमर उजाला द्वारा मंगलवार को इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद गुरुग्राम जिला के डिप्टी रजिस्ट्रार व रेवाड़ी जिला सहायक रजिस्ट्रार ने मामले की जांच रिपोर्ट तलब कर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन

उल्लेेखनीय है कि कोसली की मार्केटिंग सोसायटी के सेल्समैन द्वारा किसानों को खाद के कट्टे नकद बेचकर करीब 48 लाख रुपये बैंक में जमा कराने की बजाय हड़प लिये। हालांकि इसका खुलासा 2 जुलाई को ही हो गया था, लेकिन उस समय करीब 19 हजार रुपये का ही गबन सामने आया था। इसके बाद भी सेल्समैन ने रुपये जमा कराने की बजाये धीरे-धीरे गबन की राशि 48 लाख रुपये तक पहुंच गई। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए कमेटियों का भी गठन किया गया, जिसमें सेल्समैन को दोषी पाया गया था। जांच में प्रबंधक की मिलीभगत भी सामने आई है। मंगलवार को अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद गुरुग्राम जिला के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ सतीश रोहिल्ला व रेवाड़ी जिला की सहायक रजिस्ट्रार अन्नु कशिश व कोसली मार्केटिंग सोसायटी के चेयरमैन कपिल यादव ने तत्काल जांच रिपोर्ट को तलब कर मामले में कार्रवाई करते हुए सेल्समैन को सेस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही प्रबंधक व सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की सिफारिश करते हुए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

प्रबंधक व सेल्समैैैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश: सहायक रजिस्ट्रार
रेवाड़ी जिला की सहायक रजिस्ट्रार अन्नु कशिश ने कहा कि मामले की जांच के बाद प्रभम दृटया गबन की बात सही पाई है। प्रबंधक व सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए उच्च अधिकारियों को लिख दिया गया है। किस तरह से गबन किया गया है मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच में सामने आ जाएगा। यदि इसमें किसी अन्य की भी मिलीभगत मिली तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन को सस्पेेंड कर दिया: चेयरमैन
मार्केटिंग कॉपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन कपिल यादव ने कहा कि गबन की बात सामने आते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए सेल्समैन को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed