{"_id":"6ad26c4786eb524d8e01563b","slug":"sabha-spokesperson-prof-satish-yadav-said-that-rewari-news-c-198-1-rew1001-247299-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वेतन नहीं मिलने और काम पर वापस लेने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वेतन नहीं मिलने और काम पर वापस लेने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri, 16 Oct 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर्मचारियों को वापस काम पर लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें कई दिनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों ने भी दोबारा काम पर रखने की मांग उठाई।
सफाई कर्मचारी पूनम व मंजू ने बताया कि उन्हें 37 दिन का वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा 19 दिन का वेतन खाते में डाला गया, लेकिन उसका कोई स्पष्ट हिसाब नहीं दिया गया। कर्मचारियों को मनमाने तरीके से भुगतान किया जा रहा है। वेतन को लेकर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे कर्मचारियों को घर का खर्च चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर्मचारी राहुल ने बताया कि उन्हें दोबारा काम पर नहीं रखा जा रहा है। कुल 44 कर्मचारियों को काम पर नहीं लिया गया है। इससे उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारी लगातार काम पर वापस लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रशासन से मांग की है कि बकाया वेतन का भुगतान जल्द किया जाए और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले सभी 44 कर्मचारियों को वापस काम पर लिया जाए। नहीं तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।