फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 300 crore business affected by bank workers' strike

बैंककर्मियों की हड़ताल से 300 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित

Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rs 300 crore business affected by bank workers' strike
सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले दिन वीरवार को यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर महाराणा प्रताप चौक स्थित एसबीआई की शाखा के सामने धरना प्रदर्शन कर रोष प्रकट कर पैदल मार्च निकाला। हड़ताल के कारण जिले के बैंकों में करीब 300 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं दूसरी ओर से बैंक बंद होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि बैंकों के निजीकरण से सभी कल्याणकारी योजनाओं बंद हो जाएंगी। बैंककर्मियों ने स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सरकार के इस राष्ट्र विरोधी फैसले के चलते कर्मचारियों ने दो दिनों तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। कर्मचारी अपना वेतन कटवाकर शहरवासियों को सरकार की इस जनविरोधी नीतियों के बारे में जागरूक करेंगे। सरकारी बैंकों में चल रही कल्याणकारी योजनाएं जैसे जनघन खाते, किसान क्रेडिट कार्ड, पेंशन योजना आदि का लोगों का लाभ मिलने के साथ गांवों में भी चल रही वित्तीय सेवाएं भी बंद हो जाएंगी। इस मौके पर अविनाश यादव, अश्वनी शर्मा, महेश यादव, सुनील ओमप्रकाश, लोकेश नवीन, यशपाल, ईश्वर, सुरेंद्र, योगेश, नरेंद्र कुमार, अरजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

-------------------------------------------
कोट
बैंक में जरूरी काम था, लेकिन हड़ताल के चलते सब काम अवरुद्ध हो गया। अब हड़ताल खत्म होने के बाद ही बैंक में कार्य कराया जाएगा। विकल्प के तौर पर ऑनलाइन बैंकिंग का सहारा लिया जा सकता है, लेकिन जिसके पास इसका विकल्प ही नहीं है, उनको परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुशल वर्मा, रेवाड़ी।
-----------------------------------------------
बैंक में किसी कार्य के चलते दो दिन पहले फोन पर बात हुई थी। अब हड़ताल के कारण काम नहीं हो पाएगा। मेरे पास ऑनलाइन का विकल्प नहीं है। इससे बैंक के खुलने का इंतजार करना पड़ेगा। लोगों की परेशानियों को लेकर बैंक और कर्मचारियों को सोचना चाहिए।
-ध्यान सिंह, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed