{"_id":"6159f5fb8ebc3e2bdd0d8a17","slug":"robbery-by-attacking-hardware-trader-in-broad-daylight-rewari-news-rtk625951343","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर व्यापारी पर दिनदहाड़े हमला कर लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
दुकान के बाहर बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : Rewari
Link Copied
भाड़ावास चौक पर पेंट एंड हार्डवेयर की दुकान के संचालक पर मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। सिर में हथौड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए। घायल व्यापारी को उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। हमलावर दुकान के गल्ले से बीस हजार रुपये भी निकाल ले गए। सेक्टर-तीन चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नई अनाज मंडी निवासी मुकेश कुमार ने भाड़ावास चौक के निकट मुकेश पेंट एंड हार्डवेयर के नाम से दुकान की हुई है। रविवार दोपहर बाद मुकेश दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवक पहुंचे तथा हथौड़ी दिखाने के लिए कहा। तीनों युवकों ने चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। मुकेश ने छोटी हथौड़ी दिखाई तो युवकों ने बड़े साइज की हथौड़ी दिखाने के लिए कहा। मुकेश ने थोड़ी और बड़ी हथौड़ी निकाल कर युवकों को दे दी। इसके बाद युवकों ने थोड़े और बड़े साइज की हथौड़ी दिखाने के लिए कहा। मुकेश नीचे झुककर बड़ी हथौड़ी निकालने लगे तो युवकों ने उन पर काउंटर पर रखी हथौड़ियों से ही हमला बोल दिया। सिर में हथौड़ी लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। युवकों ने दुकान में रखे पेंट के डिब्बे भी उठा कर फेंक दिए। आरोपी दुकान के गल्ले से बीस हजार रुपये भी निकाल ले गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। भागते समय युवकों ने हाथ में ली हुई हथौड़ियां भी वहीं फेंक दीं।
मारपीट में घायल व्यापारी। संवाद- फोटो : Rewari
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।