फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roadways preparing to give free travel to sisters

रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा देने के तैयारी में जुटा रोडवेज

Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways preparing to give free travel to sisters
हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी में खड़ीं बसें। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। भाई-बहन के प्यार के पर्व रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में बहनों को निशुल्क यात्रा कराने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। 22 अगस्त को रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व ही दोपहर 12 बजे से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। महिलाएं अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि बीते साल राखी पर कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार की तरफ से बहनों को बसों में निशुल्क यात्रा की छूट नहीं दी गई थी। लेकिन इस साल कोरोना महामारी के मामलों में कमी आने के चलते छूट प्रदान की गई है। परिवहन निदेशालय की तरफ से इसको लेकर सभी डिपो महाप्रबंधकों को लिखित आदेश जारी किए जा चुके हैं। आदेशों में कहा गया है कि अभी कोरोना महामारी का प्रभाव खत्म नहीं हुआ है। इसलिए रक्षाबंधन पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर सभी कोविड प्रोटोकाल, जैसे वैक्सीनेशन, अधिकतम 50 फीसदी सीटिंग व मास्क पहने का पालन किया जाए। रक्षाबंधन के दिन अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाए तथा बस स्टैंड पर लोगों को जानकारी देने के लिए वर्दी स्टाफ की नियुक्ति की जानी जरूरी है। वहीं बसों के सुचारु संचालन व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन से संपर्क कर बस स्टैंड पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं। जिससे यात्रियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने बताया कि जिस भी रूट पर बसों की जरूरत पड़ेगी, वहां पर भेजी जाएंगी। परिवहन विभाग की ओर से इसको लेकर तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed