फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ritu secured first place in dance, Anjali in collage making, and Ritu in the slogan writing competition.

Rewari News: नृत्य में रितु, कोलाज मेकिंग में अंजलि और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में रितु प्रथम

Thu, 08 Oct 2026 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ritu secured first place in dance, Anjali in collage making, and Ritu in the slogan writing competition.
प्रतिभा खोज कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने फाइन आर्ट्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। नृत्य में रितु, कोलाज मेकिंग में अंजलि और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में रितु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव और मंच संचालन डॉ. मोनिका यादव, डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा और डॉ. प्रियंका कुमारी ने किया।कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, रंगोली, कोलाज, स्लोगन लेखन और नृत्य प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य प्रतियोगिता में रितु ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और रजनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कोलाज मेकिंग में अंजलि प्रथम और दूसरी अंजलि द्वितीय स्थान पर रही। स्लोगन लेखन में रितु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुगंध और साक्षी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में जरीना ने प्रथम, चेष्ठा ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में कीर्ति और साक्षी ने संयुक्त रूप से प्रथम तथा कविता और ज्योति ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में फाइन आर्ट कमेटी के विजेंद्र कुमार, सिद्धांत दुबे, ज्योति और सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्णायक समिति के नरेंद्र सिंह, जितेंद्र आर्य, कोमल, मंजुला और प्रसन्नता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव ने कहा कि प्रतिभा खोज कार्यक्रम विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रोहित, सुनीता, संदीप, प्रेम कुमार, बीर सिंह, वेद प्रकाश, अशोक और जगमोहन सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed