फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ripudaman Gupta becomes head of KLP College

Rewari News: केएलपी कॉलेज के प्रधान बने रिपुदमन गुप्ता

Sun, 12 Jan 2025 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ripudaman Gupta becomes head of KLP College
फोटो: 27रेवाड़ी। प​ब्लिक एजुकेशन बोर्ड के चुनाव में विजेता प्रतिभागी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के तहत आने वाली शहर की चार प्रमुख शिक्षण संस्थाओं का चुनाव रविवार को हुआ। चुनाव को लेकर दिनभर गहमा-गहमी का माहौल रहा। किशनलाल पब्लिक कॉलेज के चुनाव में रिपुदमन गुप्ता प्रधान चुने गए।

पीईबी के अधीन आने वाली चार शिक्षण संस्थाओं के चुनाव में शहर के गणमान्य लोगों ने मतदान किया। शाम को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए। पीईबी के एआरओ हरि सिंह, दलीप अरोड़ा व राजीव अग्रवाल ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि किशनलाल पब्लिक कॉलेज के चुनाव में रिपुदमन गुप्ता प्रधान चुने गए। इसके अलावा संदीप खंडेलवाल उपप्रधान, अरविंद कुमार सचिव, ऊषा रस्तोगी कोषाध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन

आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज के चुनाव में मुकेश कुमार प्रधान चुने गए। इसके अलावा मनीष कुमार अग्रवाल उपप्रधान, प्रवीन कुमार अग्रवाल सचिव और प्रेमलता भार्गव कोषाध्यक्ष चुनी गईं। एसपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन गर्वनिंग बॉडी के हुए चुनाव में नंद किशोर गुप्ता प्रधान चुने गए। सुधीर चौधरी को उपप्रधान, मोहनलाल गुप्ता को सचिव तथा राजेंद्र गुलाटी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सतीश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी के दो पदों के लिए हुए चुनाव में मैनेजर अजय यादव और चेयरमैन अनिल रस्तोगी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed