{"_id":"65183958bc6c49258709c4d6","slug":"rewari-trolley-fell-50-feet-after-breaking-the-railing-of-the-flyover-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे गिरा ट्रॉला, बड़ा हादसा होने से बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे गिरा ट्रॉला, बड़ा हादसा होने से बचा
Sat, 30 Sep 2023 08:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 30 Sep 2023 08:36 PM IST
सार
ट्रॉला जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त ट्रॉले से चालक को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हाईवे पर पुल से गिरे ट्राले को हटाती जेसीबी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित असाही कंपनी के पास टाइलों से भरा ट्रॉला फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़कर लगभग 50 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिर गया। हादसे में ट्रॉला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने चालक को क्षतिग्रस्त ट्रॉले से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के दौरान सर्विस रोड पर कोई वाहन या लोग नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो जाता। ट्रॉला जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ निवासी चालक कैलाश गुजरात से टाइलों से भरे ट्रॉले को लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। शनिवार सुबह जब वह असाही फ्लाईओवर पर चल रहा था, तभी आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। कैलाश ने भी ट्रॉले का ब्रेक लगा दिया। चूंकि वजन ज्यादा होने के कारण ट्रॉले का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रॉला फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे सर्विस रोड पर गिर गया। सर्विस रोड के आसपास लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने ट्रॉले से चालक कैलाश को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉले को सर्विस रोड से हटवा दिया। चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
असाही फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड काफी व्यस्त रहता है। जिस समय हादसा हुआ गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो जाता। फ्लाईओवर से से गिरने के बाद ट्रॉला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्रेन से ट्रॉले को उठाते समय फ्लाईओवर पर नजारा देखने वालों की भीड़ उमड़ लगी रही।