फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Took only one rupee as marriage omen and donated one lakh to Gaushala

Rewari: एक रुपये से की शादी और गोशाला में दिया एक लाख का दान, पूर्व नौसैनिक के बेटे की शादी में कायम की मिसाल

Wed, 12 Apr 2023 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Apr 2023 09:31 PM IST
सार

पूर्व नौसैनिक के इंजीनियर बेटे की बिना दहेज की शादी चर्चा का केंद्र बनी है। उन्होंने कन्यादान और गोदान का महत्व समझाया और तीन गोशालाओं को दान दिया। एक रुपया और नारियल लेकर दुल्हन को लक्ष्मी रूप में स्वीकार किया।

विज्ञापन
Rewari: Took only one rupee as marriage omen and donated one lakh to Gaushala
बिना दहेज के शादी करने पर वाले नवदंपति परिजनों के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिखावे के इस दौर में लाखों का दहेज लेकर शाही अंदाज में शादी करने की होड़ लगी है। ऐसे में रेवाड़ी के विजय नगर निवासी पूर्व नौसैनिक ने कन्यादान और गोदान की मिसाल कायम कर समाज के लिए मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने इंजीनियर बेटे की शादी में न केवल एक रुपया और नारियल लेकर दुल्हन को लक्ष्मी रूप में स्वीकार किया, अपितु गोशाला में एक लाख रुपये का दान देकर गोमाता के लिए दिए गए दान का महत्व भी समझाया। गांव पहाड़ी से आई पुत्रवधु का परिवार ने बेटी मानकर स्वागत किया।

विज्ञापन


समाज में प्रतिष्ठा और रूतबा दिखाने के उद्देश्य से महंगी शादियों की चर्चा तो आप आए दिन सुनते रहते हैं। समझदार और पढ़े-लिखे परिवारों में बिना दहेज की शादी का चलन भी चल पड़ा है। सनातन परंपरा में कन्यादान और गोदान का महत्व भी कम नहीं है।
विज्ञापन


रेवाड़ी के कोनसीवास रोड स्थित विजय नगर के बाबूलाल और उनकी पत्नी निर्मला यादव ने कन्या को लक्ष्मी और गो माता को संरक्षण देने की पहल करके नई मिसाल कायम की है। इस दंपती ने अपने इंजीनियर पुत्र यशु का विवाह गांव पहाड़ी निवासी अशोक कुमार की एमएसई पास पुत्री निकिता से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा-दुल्हन ने दोनों परिवारों की आपसी सहमति से बिना दहेज शादी करने का प्रस्ताव रखा। परिवार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के साथ-साथ दहेज की बजाय गोशाला में दान करने का निर्णय लिया।

यशु के पिता स्वयं पूर्व नौसैनिक हैं और इन दिनों मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। उनका मानना है कि जब लड़की स्वयं लक्ष्मी का रूप है तो दहेज लेकर बेटी काे बोझ क्यों माना जाए। दहेज के पैसों को यदि गो माता की सेवा में लगाया जाए तो कन्यादान और गोदान दोनों का पुण्य प्राप्त होगा।

उन्होंने तीन गायों और उनके संरक्षण के लिए अलग-अलग समितियों को एक लाख एक हजार रुपये का दान दिया। भारतीय गो रक्षक दल के प्रधान प्रदीप डागर, गो संरक्षण दल बावल एवं रेवाड़ी की रामतलाई उपचार शाला ने इस पहल का स्वागत किया है।


परिवार व समाज के साथ-साथ इष्ट मित्रों राजेश कौशिक, विजय कुमार आदि का कहना है कि इस शादी का यह संदेश है कि बेटी को लक्ष्मी मानकर ससुराल में मान दिया जाए तो किसी भी पिता के लिए बेटी बोझ नहीं होगा। यह स्वस्थ परंपरा समाज के लिए बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed