फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari scorched on Saturday, mercury reached 46 degrees

शनिवार को झुलसा रेवाड़ी, पारा पहुंचा 46 डिग्री

Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Rewari scorched on Saturday, mercury reached 46 degrees
उई बाबा, इतनी गर्मी, पानी मिले तो प्यास बुझे। इसी सोच में माटी के सकोरे पर चढ़ती गिलहरी। - फोटो : Rewari
लंबे समय बाद पारा चढ़ने से शनिवार को रेवाड़ी झुलस गया। दोपहर में मजबूरी में घर से बाहर निकलने वाले काफी परेशान रहे। दिन में इतनी झुलसा देने वाली धूप थी कि कई ठेले वाले वापस चले गए या तो छांव में पहुंच गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दिन ही नहीं आमजन को रात के समय भी राहत नहीं मिल पा रही है। एक तरफ गर्मी तो दूसरी ओर बिजली कटौती ने लोगों के दिन की चैन तो रात की नींद छीन ली।
विज्ञापन

बता दें, करीब दस दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण जिलावासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट जरूर हुई मगर आमजन को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष मदन खीचड़ ने कहा कि राज्य में लगातार दिन के तापमान में सामान्य से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई महीने का सामान्य तापमान दिन का 40 से 42 डिग्री तथा रात्रि तापमान 21 से 23 डिग्री होता है जबकि पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है तथा इस दौरान रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म है। इस दौरान लगातार दिन में लू भी चली। इतनी अधिक गर्मी पड़ने का मुख्य कारण मैदानी क्षेत्रों में कोई मौसमी सिस्टम का ज्यादा प्रभावी न होना तथा राजस्थान के ऊपर पाकिस्तान में एक एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से खुश्क व गर्म पश्चिमी हवाओं का चलना है। राज्य में मौसम 16 मई तक गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है लेकिन 16 मई देर रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। इससे 16 मई रात्रि को धूल भरी हवाएं चलने तथा 17 मई को उत्तरी हरियाणा में बादलवाई तथा हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश लेकिन पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा में धूलभरी हवाओं के साथ कुछ एक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। इससे राज्य में 18 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बढ़ी बिजली खपत
पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही बिजली की खपत में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिले में वर्तमान में 65 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली की खपत हो रही है। सामान्यत: मई महीने में बिजली की खपत प्रतिदिन 60 लाख यूनिट के आसपास रहती है। इस बार अप्रैल माह से लगातार तेज गर्मी पड़ रही है, जिसके चलते बिजली की खपत भी अधिक चल रही हैं। आने वाले दिनों में बिजली खपत में और अधिक इजाफा हो सकता है, क्योंकि गत वर्ष जून महीने में बिजली खपत 80 लाख यूनिट पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed