फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, six month, connection, cut, bill, come, in lakhs

छह महीने से कनेक्शन कटा हुआ, बिल 1.57 लाख

Wed, 31 Aug 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
rewari news, six month, connection, cut, bill, come, in lakhs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेवाड़ी में बिजली निगम की ओर से मंगलवार को सिटी सब डिवीजन कार्यालय में लगाए गए खुले दरबार में उपभोक्ताओं ने अजीबो-गरीब मामले की शिकायत रखी। एक मामला ऐसा भी था, जिसमें उपभोक्ता का मीटर छह महीने से कटा हुआ था। निगम ने उसे एक लाख 57 हजार का बिल थमा दिया। खुले दरबार में रखी गई 22 शिकायतों में से अधिकतर बिजली बिल देरी से मिलने एवं मीटर में गड़बड़ी से अधिक बिल आने से जुड़ी हुई थी। दरबार में शिकायत सुन रहे निगम के एसई इंद्रजीत यादव ने आई शिकायतों में से दस का मौके पर ही निपटारा किया। शेष शिकायतों को अधिकारियों ने शीघ्र हल करने के निर्देश दिए।

यूनिट जीरो बिल लाखों का
गढ़ी बोलनी रोड पर एक बिल्डर की ओर से भी एक व्यक्ति ने शिकायत रखते हुए कहा कि साहब कर्मचारी बिजली रीडिंग भी लेने आता है, लेकिन जब उनको बिल मिलता है तो उसमे जीरो यूनिट दर्शायी हुई होती है, जबकि उनका बिल लाखों का होता है। इसी के साथ रामपुरा गांव से आए हरिराम ने बताया कि पहले उनका बिल 500 रुपये आता था, लेकिन जब से भाजपा सरकार बनी है उन्हें दो हजार रपुये का बिल दिया जा रहा है। गांव खरसाणकी से आए उपभोक्ता रामौतार यादव ने बताया कि उसका पुराना घर चार साल से ज्यादा समय से बंद पड़ा हुआ है। विभाग को कनेक्शन काटने के लिए दो साल पहले ही प्रार्थना पत्र लिखा हुआ है। कनेक्शन काटने के बावजूद निगम ने उसे 37406 रुपये का बिल थमा दिया।
विज्ञापन


साहब! बिल देरी से देकर सरचार्ज वसूला जा रहा है
शहर के दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर, शक्ति नगर एवं सेक्टर चार के लोगों ने दरबार में पहुंचकर निगम कर्मचारियों पर बिजली बिल देरी से देकर सरचार्ज वसूलने की साजिश का आरोप लगाया। पवन यादव ने बताया कि उत्तम नगर के लोगों को बिजली बिल 28 अगस्त को मिले, जबकि अंतिम तारीख 29 अगस्त थी। उन्होंने कहा कि बिल 12 तारीख तक मिलने चाहिए थेे, लेकिन कुछ कर्मचारी लोगों को परेशान करने के लिए साजिश के तहत सरचार्ज वसूलने के लिए ऐसा कर रहे हैं। पवन फौजी, शिवकुमार, सतपाल, शक्ति नगर एवं सेक्टर -4 के लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखी। हालांकि एसई ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मौके पर ही ऐसे उपभोक्ताओं से सरचार्ज नहीं लेने का कर्मचारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोसली-धारूहेड़ा तक के मामले पहुंचे दरबार में
कु उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस भी लौटना पड़ा। कोसली से आए किसान ने बताया कि उनके खेत में  दस एचपी की मोटर लगी हुई है, लेकिन निगम के कर्मचारियों ने उसकी मोटर को 18.6 एचपी का बताकर जुर्माना लगा दिया है। दरबार में भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उनके साथ आए किसान राजपाल, रमेश एवं सूरजभान ने भी निगम कर्मचारियों पर कुछ ऐसे ही आरोप लगाए।


खुले दरबार में बिजली संबंधी 22 शिकायतें आई। इनमें से 10 का मौके पर ही समाधान कर दिया। अन्य समस्याओं के शीध्र समाधान के भी निर्देश दिए हैं। ऐसा ही दरबार अन्य डिविजनों में भी लगाया जाएगा।
इंद्रजीत यादव, अधीक्षण अभियंता, डीएचबीवीएनएल, रेवाड़ी सर्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed