फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, salman khan, akbar, run, gokalgarh

गोकलगढ़ में अकबर के साथ दौड़ेंगे सलमान खान

Tue, 26 Apr 2016 12:57 AM IST
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
rewari news, salman khan, akbar, run, gokalgarh
इंजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कई फिल्मों के लिए लक्की साबित हुए स्टीएम इंजन अकबर के साथ सलमान खान गांव गोकलगढ़ में रेस लगाएंगे। इंजन पर सुल्तान इंजन का बोर्ड लगाया जाएगा और सलमान इस इंजन के समानांतर दौड़ेंगे। यह शूटिंग फिल्म सुल्तान के लिए की जा रही है। शूटिंग 30 अप्रैल को शाम चार बजे से रात साढ़े आठ बजे तक की जाएगी। इसके लिए रेलवे और फिल्म प्रबंधन के बीच समय भी तय हो चुका है। ऐसे में यहां लोकोशेड में खड़े अकबर इंजन को भी पूरी तरह तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर भी आरपीएफ और लोकोशेड में चिट्ठी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


बुड़ोली जलघर पर यूपी में फिल्माया गया दृश्य
सुल्तान फिल्म में रेवाड़ी जिले के गांव बुड़ौली के जलघर का दृश्य भी दिखाया गया है। हालांकि यह दृश्य यहां पर शूट नहीं किया गया। यूपी के मुज्जफरनगर के गांव मोरनी में जलघर पर जलघर, बुड़ोली, रेवाड़ी लिखकर फिल्माया गया है। ऐसे में सुल्तान फिल्म से रेवाड़ी जिले को नई पहचान और भी मिलेगी।
विज्ञापन


अकबर है फिल्मों के लिए लक्की
अकबर स्टीम इंजन की कई फिल्मों में शूटिंग हो चुकी है। यह इंजन फिल्मों के लिए भी लक्की माना जा रहा है। यानी जिस फिल्म में इस इंजन को दिखाया गया, वह फिल्म हिट रही है। करीना कपूर की हाल ही में रीलिज जुई फिल्म की एंड का में भी दिल्ली का दृश्य यहीं पर शूट किया गया था। इसके अलावा गदर, भाग मिल्खा भाग, गैंग ऑफ वासेपुर, जान निसार और एक मलयालम फिल्म में भी इस इंजन की शूटिंग की जा चुकी है। अकबर इंजन 1965 में बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबर है छोटी लाइन का इंजन
लोकोशेड में अकबर इंजन छोटी लाइन का है। जबकि रेवाड़ी के आस-पास कहीं भी छोटी लाइन नहीं है इसलिए अकबर पर सुल्तान नाम का बोर्ड लगाया जाएगा। लोकोशेड में भाप के छह इंजन बड़ी लाइन के और चार इंजन छोटी लाइन के रखे हुए हैं। इनमें सबसे बेहतर स्थिति में अकबर इंजन ही है।

हमेें चिट्ठी मिल चुकी है। सलमान अकबर इंजन के साथ गांव गोकलगढ़ में 30 अप्रैल को शूटिंग करेंगे।
गणपत, फोरमैन, लोकोशेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed