{"_id":"56fad48c4f1c1bc84ff00826","slug":"rewari-news-girl-student-thief-brave-gang-catch","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसी छात्रा ने महिला चोर गिरोह को पकड़वाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहसी छात्रा ने महिला चोर गिरोह को पकड़वाया
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साहसी छात्रा ने चलते ऑटो में उसका नकदी भरा पर्स उड़ाने वाले महिला चोर गिरोह की चार सदस्यों को रंगे हाथों धर लिया। छात्रा जब चोरों को पकड़कर सिटी थाना पहुंची तो पुलिस ने मामला मॉडल टाउन थाने का बताकर उसे वहां जाने को कहा। घटना बीएमजी मॉल के पास मॉडल टाउन थाने की है।
गुड़गांव जिले के गांव गढ़ी बपास निवासी छात्रा मंजू आरडीएस कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बुधवार को उसकी परीक्षा होने के चलते वह कॉलेज से प्रवेश पत्र लेने के बाद बीएमजी मॉल में कुछ सामान खरीदने जा रही थी। बकौल छात्रा उसके साथ टेंपों में चार महिलाएं भी बैठी थीं। जो मॉल से कुछ पहले ही उतरी थीं। मॉल के पास उतरकर उसे पता चला कि 1600 रुपये व अन्य जरूरी कागजातों से युक्त पर्स चोरी हो चुका है। इसके बाद उसने साहस का परिचय देते हुए चारों महिलाओं को गिरफ्तार करवाया।
दौड़कर किया पीछा, पुलिस को सौंपा
नकदी और कागजात गायब होने से मंजू परेशान नहीं हुई बल्कि उसने दौड़ लगाकर महिलाओं को खोजना शुरू कर दिया। कुछ देर में महिलाएं उसके हाथ लग गईं। इस पर मंजू चार महिलाएं होने के बावजूद साहस दिखाते हुए वह चारों महिलाओं से भिड़ गई और नकदी बरामद करते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद सिटी थाना पुलिस महिलाओं को थाने ले गई।
विज्ञापन
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले सामने
आटो में चोरी का यह कोई पहला मामला सामने नहीं आया है। शहर में घूमने वाले ऑटो रिक्शा में इस तरह के कई महिला चोर गिरोह इन दिनों काफी सक्रिय हैं। करीब चार महीने पहले महिला पुलिसकर्मी की सोने की चेन छीनने की कोशिश हुई थी। इसके अलावा दो अन्य महिलाओं के साथ भी चोरी के प्रयास टेंपों में हुए हैं।
मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हिरासत में ली गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, मॉडल टाउन