{"_id":"5839ec5f4f1c1b042a13c50f","slug":"rewari-news-cashless-customer-epayment-custom-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी : कैशलेस उपभोक्ता, ई-पेमेंट का प्रचलन बढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी : कैशलेस उपभोक्ता, ई-पेमेंट का प्रचलन बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बैंकों और एटीएम पर लगी लंबी कतारों से छुटकारा पाने के लिए अब व्यापारियों से लेकर आम उपभोक्ता ने कैशलेस तकनीक को अपना लिया है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में स्वैप मशीनें लगा ली हैं। अब लोग हार्ड कैश की बजाय ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग, ई-वालेट का इस्तेमाल बढ़ा है। शहर के गोकल बाजार, पंजाबी मार्केट, रेलवे रोड, ब्रास मार्केट, मॉडल टाउन सहित विभिन्न जगहों पर स्वैप मशीन का इस्तेमाल कर ग्राहक खरीदारी कर सकते हैं। ऑटोवाले से लेकर रेस्तरां संचालकों ने ई-वालेट की सुविधा अपना ली है। ग्राहकों को भी इन सुविधाओं का भरपूर फायदा मिल रहा है। अब आम ग्राहक नकदी की जगह ऑनलाइन पेमेंट कर अपनी रोजमर्रा की जरूरतों और शॉपिंग का लाभ उठा रहे हैं।
स्मार्ट फोन और 4-जी ने की लाइफ ईजी
इंटरनेट और स्मार्ट फोन की आधुनिक सुविधा ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ा है। नोटबंदी के बाद इन सेवाओं को लोगों को ज्यादा लाभ मिल रहा है। स्मार्ट फोन और इंटरनेट में 4-जी जैसी सेवाएं लांच होने के बाद ग्राहकों के लिए मुख्य रूप से विभिन्न प्रोडक्ट वेबसाइट व ई-वालेट का इस्तेमाल और आसान हो गया है।
ऑनलाइन पेंमेट करो, मिनटों में पाओ लजीज खाना
शहर का फूड हब कहे जाने वाले मॉडल टॉउन में आम लोगों को ऑनलाइन सेवाओं का सर्वाधिक लाभ मिल रहा है। यहां छोटे से लेकर बड़े रेस्तरां, डाइनिंग ऑउटलेट में कार्ड स्वैप और ई-वालेट की अच्छी सुविधा है। शाम के समय यहां भारी तादात में लोग लजीज पकवानों का लुत्फ उठाने आते हैं। मॉडल टाउन मार्केट के ग्राहकों को अब कैशलेस भी कहा जाने लगा है।