फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari-Jhajjar-Rohtak railway line was not restored

नहीं बहाल हुआ रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेल मार्ग

Sun, 28 Feb 2016 01:23 AM IST
रेवाड़ी ब्यूरो ।
रेवाड़ी ब्यूरो । Updated Sun, 28 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Rewari-Jhajjar-Rohtak railway line was not restored

रेवाड़ी। जाट आंदोलन के बीच बंद हुआ रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक ट्रैक पर अभी तक ट्रेनें पटरी पर नहीं आई है। आंदोलन की वजह से अभी भी यहां ट्रेनों न चलाए जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा रैक की कमी से रेवाड़ी-दिल्ली के बीच चलने वाली कई पैसेंजर गाड़ियां भी रद्द की हुई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन का कहना है कि उच्चाधिकारियों के अगले आदेश तक यह ट्रेनें बंद रहेंगी। बता दें कि रेवाड़ी से रोहतक और दिल्ली के लिए रोजाना जाने वाले यात्रियों की संख्या हजारों में है। एमडीयू से लेकर पीजीआई तक में यहां के लोगों को आना-जाना रहता है। इसके साथ काफी संख्या में लोग दिल्ली में सरकारी व गैर सरकारी नौकरी करते हैं जो रोजाना आना-जाना करते हैं। ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। रेवाड़ी-रोहतक ट्रैक पर पिछले करीब एक पखवाड़े से ट्रेनों का आवागमन बंद है, जबकि रैक की कमी से रेवाड़ी-दिल्ली के बीच भी एक सप्ताह से ज्यादा समय से पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

यह ट्रेनें हुई रद्द

रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक ट्रैक पर रोहतक के लिए सुबह दो पैसेंजर रेवाड़ी से रवाना होती है तो एक शाम को। जबकि यही ट्रेनें शाम को रोहतक से रेवाड़ी के लिए रवाना होती है। इनके साथ ही रेवाड़ी-रोहतक होकर चलने वाली जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन भी बंद है। रेलवे के अनुसार यह ट्रेनें रविवार को भी बंद रहेगी।

विज्ञापन

रेवाड़ी-दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर गाड़ियां रद्द

रेलवे के अनुसार रेवाड़ी से दिल्ली के बीच चलने वाली पांच पैसेंजर गाड़ियां अभी बंद है और अगले आदेश तक ये ट्रेनें रद रहेंगी। इसी के साथ भिवानी-रोहतक के बीच चलने वाली छह गाड़ियां, दिल्ली से भिवानी के बीच चलने वाली दो गाड़ियां भी रद की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देना पड़ा रहा तीन गुना किराया

रेवाडी-रोहतक और रेवाड़ी-दिल्ली के बीच केवल बसों का आवागमन है। बसों में ट्रेनों से करीब तीन गुना किराया लगने से यात्रियों का आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इसके साथ रेवाड़ी-रोहतक के बीच शाम के वक्त बसों का आवागमन कम होने से यात्रियों को मजबूरी में दिन में रवाना होना पड़ता है। ज्यादा परेशानी नौकरी करने वालों को हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed