{"_id":"68c5bb4bda3208b3100dcb64","slug":"rewari-got-second-place-in-state-level-table-tennis-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-225652-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रेवाड़ी को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रेवाड़ी को मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन
फोटो : 19रेवाड़ी में पहुंचने पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते कोच। स्रोत : कोच
रेवाड़ी। फतेहाबाद में 8 से 10 सितंबर तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिले की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 19 वर्षीय आयु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पुलकित, अंकित, रक्षित, गौरव और वासु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों ने कोच प्रमोद यादव और सनी कुमार के मार्गदर्शन को अपनी उपलब्धि का प्रमुख कारण बताया। वहीं लक्ष्मी, तुलसी, महेश, सौम्य और हर्षित ने भी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
शनिवार को दिल्ली रोड स्थित अकादमी में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में कोच सनी कुमार और राव तुला राम स्टेडियम के टेबल टेनिस कोच प्रमोद यादव ने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सफलता टीम वर्क और कठिन परिश्रम का परिणाम है। दोनों कोचों ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने का लक्ष्य बनाना चाहिए।