फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Retired railway employees demanded early formation of 8th Pay Commission

Rewari News: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मियों ने की 8वें वेतन आयोग के जल्द गठन की मांग

Sun, 14 Sep 2025 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Retired railway employees demanded early formation of 8th Pay Commission
फोटो : 14मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद तंवर को ज्ञापन देते सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी। स्रोत
रेवाड़ी। केंद्रीय रेलवे कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त रेलवे कर्मियों में 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवे मेन की सेवानिवृत्त एसोसिएशन ऑफ रेलवे ने केके सक्सेना और टीपी शर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद तंवर के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इसमें आग्रह किया गया कि कैबिनेट में पारित प्रस्ताव के आधार पर भारत सरकार शीघ्र अधिसूचना जारी करें ताकि 8वां वेतन आयोग अपना काम शुरू कर सके।

इस ज्ञापन की प्रतिलिपि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी भेजी गई है। कर्मचारियों का कहना है कि भारत सरकार की कैबिनेट ने 16 जनवरी को वेतन आयोग गठित करने का प्रस्ताव पारित कर दिया था, लेकिन करीब नौ महीने बीत जाने के बाद भी इसका नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के अवसर पर पीके जोशी, आरपी यादव, विष्णु भगवान शर्मा, राम जीवन, जेपी. यादव, बनवारी लाल, प्रेम नेगी, शिवदयाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed