फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Retired employees union raised demands by submitting memorandum

रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपकर उठाईं मांगे

Fri, 23 Sep 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Retired employees union raised demands by submitting memorandum
रेवाड़ी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी व सिविल सर्जन को मुख्यमंत्री के नाम अलग - अलग ज्ञापन सौंपे। इनमें सभी छात्रों को अच्छी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाली शिक्षा उपलब्ध कराने तथा जलजनित बीमारियों के फैलाव पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के प्रदेश महासचिव रामकिशन, प्रधान कंवर सिंह, सचिव हरिसिंह, रामेश्वर दयाल, महेश कुमार शर्मा और हरिराम शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि संघ की शिक्षा संबंधी मांगों में सभी विषयों के रिक्त पद जल्द भरे जाएं, चिराग योजना वापस लेकर कॉमन स्कूल सिस्टम लागू हो, अध्यापकों से केवल शैक्षिक कार्य ही करवाए जाएं, सभी विद्यालयों में पुस्तकालयों की व्यवस्था ठीक हो और शिक्षकों के तबादले नया शिक्षा सत्र के शुरू में किए जाएं। सभी डाईट व बाइट में अध्यापक शिक्षण-प्रशिक्षण शुरू कराए जाएं। जबकि स्वास्थ्य संबंधी मांगों में रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अस्पतालों में अलग कतार एवं वार्ड की व्यवस्था हो, उपचाराधीन कर्मचारियों को पौष्टिक आहार मिले, महिलाओं के शरीर में खून की कमी रोकने से लिए प्रोटीन युक्त दवाएं दी जाएं और फिल्टर युक्त पेयजल की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed