{"_id":"5de8039c8ebc3e54cd44cd5d","slug":"retared-soldier-shot-and-committed-suicide-rewari-news-rtk530808088","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक ने रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक ने रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौला थाना क्षेत्र के गांव बगथला में मंगलवार रात को एक पूर्व सैनिक ने संदिग्ध हालात में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह अपने कमरे में अकेला था। हादसे की जानकारी मिलते परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव बगथला निवासी करीब 45 वर्षीय रामेहर ने मंगलवार रात को करीब साढे़ नौ बजे अपने घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन आए तो वह जमीन में गिर गया था। परिजनों ने तुरंत उसेे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने फिलहाल सामान्य कार्रवाई की है। बताया गया है कि रामेहर करीब तीन साल पूर्व सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर थी। वह घर पर रहते थे। रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या करना रहस्य बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कसौला थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।