फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   republic day celebrate in Tight security

रेवाड़ी में कडे पहरे में मनेगा गणतंत्र दिवस

Tue, 26 Jan 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Tue, 26 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
republic day celebrate in Tight security
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद आईबी की ओर से गणतंत्र दिवस पर किए गए हाई अलर्ट को लेकर रेवाड़ी पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन


प्रशासन ने गणतंत्र दिवस पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। पुलिस जिले की सीमाओं पर नाके लगाकर बाहर से आने वाले वाहनों की जांच कर रही है। गणतंत्र समारोह स्थल राव तुलाराम स्टेडियम  के आसपास हथियारों से लैस पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। लाउड स्पीकर से भी लोगों को अलर्ट रहने के लिए मुनादी कराई जा रही है।

 लोगों को संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को इतला करने की अपील लोगों से की जा रही है। इसके अलावा शहर में भी पुलिस की विशेष टीमों की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


खासकर पास ही लगते नूंह से आतंकी गिरफ्तार होने के बाद पुलिस की बेचैनी ज्यादा बढ़ी है। क्योंकि सितंबर, 2014 में रेवाड़ी में पैसेंजर ट्रेन में बम मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात जिले के तमाम पुलिस नाकों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई है। वाहनों की पूरी तरह जांच करके ही आगे बढने दिया जा रहा है। पुलिस की विशेष नजर बाहरी नंबरों के वाहनों पर है। इसके अलावा जिले धारूहेड़ा और बावल में राजस्थान की सीमा से सटे इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है।


गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। वाहनों की जांच करने के साथ जीले की सीमाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। लोगों को भी चाहिए कि कोई संदिग्ध गतिविधि कहीं दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करे।
बलवान सिंह राणा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed