फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Remove the water filled in the fields within a week: CM

खेतों में भरे पानी को एक सप्ताह के अंदर निकालें : सीएम

Thu, 14 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Remove the water filled in the fields within a week: CM
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपस्थित एसीएस वीएस कुंडू, उपायुक्त यशेंद्र ? - फोटो : Rewari
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसान समय पर अगली फसल की बिजाई कर सकें। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में रेवाड़ी सहित राज्य के सभी जिले के उपायुक्तों को यह कार्य तय समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

रेवाड़ी से वीडियो कांफ्रेंसिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जिला प्रशासनिक सचिव वीएस कुंडू व उपायुक्त यशेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मंडियों में फसल की आवक, सड़कों की मरम्मत, फसल अवशेष प्रबंधन आदि विषयों की भी समीक्षा की। अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू ने मुख्यमंत्री को रेवाड़ी से संबंधित विषयों से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जिले के अधिकारियों को जल निकासी से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जल निकासी के लिए आवश्यकता हो तो और पंपों की व्यवस्था करें, ताकि समय से खेतों में से पानी निकाला जा सके। यह कार्य अगले एक सप्ताह के भीतर पूरा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि रबी की फसलों का बिजाई सीजन चल रहा है। जिले में डीएपी की आपूर्ति भी लगातार हो रही है। किसानों को डीएपी के साथ-साथ सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) के विकल्प को अपनाने के लिए कृषि विभाग की ओर से गांव-गांव जागरूकता शिविर लगाए जाने चाहिए। साथ ही फसल अवशेषों को जलाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए इन शिविरों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाए।

इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार, सीटीएम रोहित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed