फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Relief from sunshine, but it may rain from 21

धूप निकलने से राहत, लेकिन 21 से हो सकती है बारिश

Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine, but it may rain from 21
मंगलवार की सुबह के समय शहर में छाया कोहरा। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले के लोगों को मंगलवार को दोपहर में धूप निकलने पर राहत महसूस की। इस दौरान अधिकतम 14 और न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव जारी रहने के आसार हैं। वहीं, 21 जनवरी से गरज के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बावल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव ने बताया कि 20 जनवरी तक आंशिक बादल छाने के साथ मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 21 जनवरी की रात और 22 जनवरी को हवाओं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

हार्ट रोगियों के लिए बचाव की जरूरत
लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड में हृदय और सांस के मरीजों को ज्यादा परेशानी रहती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शरीर को क्रियाशील करते रहने की सलाह दी है। घरों में हीटर जलाकर रखते वक्त भी खिड़कियों से हवा आवागमन का ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में ठंडे खाद्य और पेय पदार्थ पीने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम साफ होने के बाद ही सैर करने के निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
ठंड के समय गर्म कपड़े अधिक से अधिक पहने और शरीर को गर्म रखें। वृद्धों और बीमार लोगों को नियमित रूप से चिकित्सकों से परामर्श लेते रहना चाहिए। घर के अंदर भी हल्का व्यायाम करते रहना चाहिए। जरूरत के हिसाब से ही बाहर निकले अन्यथा घर में ही रहना हितकर होगा।
-डॉ ओमवीर सिंह, पूर्व डिप्टी सिविल सर्जन व वरिष्ठ चिकित्सक
कोट
बारिश की संभावना जताई जा रही है। सरसों की फसल में सफेद रतवे की समस्या उत्पन्न होने लगी है। इसके लिए विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी की जाएगी।
-डॉ. धर्मवीर यादव, क्षेत्रीय निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed